पिछले एक साल में क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला. Bitcoin ETF के आने से बाजार में नई जान आई, जबकि institutional investors की बढ़ती भागीदारी ने ट्रेडिंग को और भी तेज़ बना दिया BlueStar Capital Beehive के फाउंडर और सीईओ सिद्धार्थ सुगानी का कहना है, 2025 में क्रिप्टो ने कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन अब 2026 एक और चुनौतीपूर्ण साल साबित हो सकता है.
बड़ी कंपनियों की एंट्री से बढ़ा भरोसा
पिछले साल कई नामी संस्थान जैसे Vanguard, Fidelity, HSBC और Standard Chartered ने क्रिप्टो सेक्टर में कदम रखा. जब बड़ी कंपनियां इस मार्केट में आती हैं, तो वे सुरक्षा और भरोसेमंद माहौल पर ध्यान देती हैं. इससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ता है और बाजार का दायरा भी फैलता है. पिछले साल institutional inflow में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई हालांकि, विश्व तनाव और अमेरिका की नीतियों में बाजार को अस्थिर भी बना दिया
यह भी पढ़ें – WazirX रीस्टार्ट अलर्ट: अपना रिफंड और टोकन्स अभी क्लेम करें
गोल्ड और क्रिप्टो का रिश्ता अब टूटता दिख रहा है
पहले सोना Gold और क्रिप्टो Crypto का रुझान लगभग एक जैसा रहता था, लेकिन अब यह पैटर्न बदल गया है. जहां सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं क्रिप्टो करेंसी की वैल्यू में गिरावट दर्ज की जा रही है.
यह साफ संकेत है कि विश्व अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. शायद दुनिया एक नए आर्थिक दौर Global Economic Order की ओर बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में भारत ने करीब 19 टन सोना खरीदा, जो यह दर्शाता है कि अब कई देश सुरक्षित निवेश Safe Investment की ओर रुख कर रहे हैं.
2026 रहेगा सबसे मुश्किल और अनिश्चित साल
2026 आर्थिक बाजारों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. उनके अनुसार, अमेरिका की यील्ड कर्व Yield Curve और उसकी आर्थिक स्थिति को समझना अब पहले जैसा आसान नहीं रहा. भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी छोटी है, इसलिए हमें विश्व रुझानों International Trends पर लगातार नजर रखनी होगी. आने वाले समय में कमोडिटी, सोना, बिटकॉइन, कॉपर और ऑयल की दिशा काफी हद तक अमेरिका की नीतियों पर निर्भर करेगी.
BlueStar Capital ने यह तय किया है कि वह 2026 की पहली तिमाही First Quarter में सुरक्षित निवेश रणनीति Conservative Strategy पनाएगी ताकि पूंजी की सुरक्षा Capital Protection बनी रहे. सिद्धार्थ ने कहा, हमारा ध्यान अब कैपिटल को बचाने Capital Preservation पर होगा. नकद रखना सही नहीं है, क्योंकि कैश की वैल्यू लगातार घट रही है. इसलिए निवेश जारी रहना चाहिए, लेकिन बहुत सोच समझकर और समझदारी से
यह भी पढ़ें – ट्रंप की नई पॉलिसी का असर! अमेरिका से शुरू हुई क्रिप्टो में जबरदस्त रैली
निवेशकों के लिए 2026 में होगी समझदारी की परीक्षा
आने वाले साल में क्रिप्टो ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट दोनों में तेज़ उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे. इसलिए निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बिना सोच-समझे बड़े फैसले न लें और हमेशा जोखिम को समझकर ही निवेश करें अभी सबसे ज़रूरी है धैर्य और प्लानिंग. मार्केट हमेशा एक जैसा नहीं रहता, लेकिन जो निवेशक बदलाव को जल्दी समझते हैं, वही वास्तव में आगे बढ़ते हैं.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक क्रिप्टो मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “2025 में बने रिकॉर्ड, 2026 में टूट सकते हैं सारे भ्रम जानें वजह”