Apple ने लॉन्च किया नया M5 चिपसेट, परफॉर्मेंस होगी चार गुना तेज

Apple M5 चिपसेट का 3D व्यू जिसमें नीयॉन ब्लू लाइट्स और टेक सर्किट्स दिख रहे हैं
Apple का नया M5 चिपसेट, जो MacBook और iPad के लिए चार गुना तेज परफॉर्मेंस लाता है

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर Apple ने बड़ा धमाका कर दिया है. कंपनी ने अपने नए और बेहद पावरफुल M5 चिपसेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह नया प्रोसेसर अब आने वाले Apple प्रोडक्ट्स जैसे MacBook Pro, iPad Pro और Vision Pro में देखने को मिलेगा. Apple का कहना है कि नया M5 चिप आपके सिस्टम की स्पीड और परफॉर्मेंस को अगले स्तर पर ले जाएगा. Apple ने बताया कि MacBook Pro 40-इंच वेरिएंट और iPad Pro (11 से 13 इंच मॉडल) के लिए M5 चिप तैयार है. इसके साथ ही Vision Pro में भी यह नया चिप शामिल किया गया है. कंपनी ने घोषणा की है कि सभी डिवाइसेज़ के प्री-ऑर्डर 22 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे, जबकि इसका अनावरण 15 अक्टूबर 2025 को किया गया था.


M5 चिपसेट देगा चार गुना ज्यादा स्पीड

Apple के मुताबिक नया M5 चिपसेट, पुराने M4 चिपसेट की तुलना में चार गुना ज्यादा तेज काम करेगा. इस चिप में 10-कोर CPU और 10 GPU कोर के अंदर न्यूरल इंजन एक्सलेरेटर दिए गए हैं, जो इसे बेहद तेज और पावरफुल बनाते हैं. नया 16-कोर न्यूरल इंजन AI से जुड़ी प्रोसेसिंग को काफी बेहतर बनाएगा. इसका मतलब है कि अब AI Performance, Image Processing और Video Editing जैसे काम और ज्यादा फास्ट और स्मूद होंगे. Apple का यह कदम दिखाता है कि कंपनी अब अपने सभी प्रोडक्ट्स को AI और क्लाउड बेस्ड टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ा रही है.


Graphics और Memory में जबरदस्त अपग्रेड

M5 चिपसेट की सबसे बड़ी खासियत है इसका 45% बेहतर Graphics Performance. इसमें 153 Gbps यूनिफाइड मेमोरी स्पीड दी गई है, जो पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेज है. जहां पहले तक डिवाइस में 16GB RAM का सपोर्ट था, वहीं अब M5 चिपसेट के साथ 32GB RAM तक मिलेगी. यह चिप 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बनी है, जिससे यह ज्यादा स्लिम और एनर्जी एफिशिएंट बन गई है. इसका असर सीधा यूज़र एक्सपीरियंस पर पड़ेगा, यानी अब सिस्टम ओवरहीट नहीं होगा और परफॉर्मेंस में भी कोई लैग नहीं दिखेगा.

यह भी पढ़ें – चलते-फिरते म्यूजिक का मज़ा! Sony के नए पोर्टेबल स्पीकर्स ATF Field 3 & 5


Wi-Fi 7 और क्लाउड प्रोसेसिंग का सपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, Mac Mini M5 और Mac Mini M5 Pro वर्ज़न में अब Wi-Fi 7 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा. यह अपग्रेड इंटरनेट स्पीड को पहले से कहीं ज्यादा तेज बना देगा. Apple का फोकस इस बार सिर्फ कनेक्टिविटी पर नहीं, बल्कि क्लाउड-बेस्ड प्रोसेसिंग पर भी है. कंपनी का लक्ष्य है कि M5 चिप को इस तरह तैयार किया जाए कि यह बड़े डेटा प्रोसेसिंग, ग्राफिक्स रेंडरिंग और AI टास्क्स को बिना रुकावट के हैंडल कर सके. बताया जा रहा है कि Mac Mini M5 Series को कंपनी 2026 के समर इवेंट (जून-जुलाई) में पेश करेगी.


कीमत और यूज़र्स पर असर

पिछले साल लॉन्च हुए Mac Mini M4 की शुरुआती कीमत ₹59,990 थी. माना जा रहा है कि नया Mac Mini M5 करीब ₹65,000 से शुरू हो सकता है. यह अपग्रेड न केवल नए यूज़र्स को आकर्षित करेगा, बल्कि मौजूदा यूज़र्स को भी एडवांस टेक्नोलॉजी का अनुभव देगा. Apple की रणनीति यह लगती है कि वह पुराने मॉडलों की सेल बनाए रखते हुए नए M5 डिवाइसेज़ की डिमांड को और बढ़ाना चाहती है. कंपनी का फोकस अब AI, क्लाउड प्रोसेसिंग और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को एक साथ लाकर यूज़र्स को बेहतर डिजिटल अनुभव देने पर है.

One thought on “Apple ने लॉन्च किया नया M5 चिपसेट, परफॉर्मेंस होगी चार गुना तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *