Tata Motors शेयर में 39.5% की गिरावट, जानिए क्यों यह घबराने वाली बात नहीं है!

Tata Motors Demerger के बाद शेयर में 40% गिरावट – पूरी जानकारी
टाटा मोटर्स के डिमर्जर के बाद शेयर कीमत 40% गिरी, जानिए असली वजह और निवेशकों के लिए आगे का रास्ता

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई. कंपनी के डिमर्जर यानी दो हिस्सों में बंटने के बाद शेयर लगभग 39.5% गिर गया. शेयर बाजार में यह कीमत ₹400 प्रति शेयर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से करीब ₹260.75 कम थी. ये गिरावट किसी नकारात्मक खबर के कारण नहीं, बल्कि डिमर्जर के बाद शेयर की कीमतों के एडजस्टमेंट की वजह से हुई है.


क्या है Tata Motors का डिमर्जर प्लान

टाटा मोटर्स ने 14 अक्टूबर 2025 को “रिकॉर्ड डेट” तय की थी. इस दिन यह तय हुआ कि किन निवेशकों को नई कंपनी के शेयर मिलेंगे. कंपनी ने बताया कि हर शेयरधारक को 1:1 के अनुपात में नए शेयर मिलेंगे. यानी अगर किसी के पास टाटा मोटर्स का एक शेयर है, तो उसे नई कंपनी Tata Motors Commercial Vehicles Limited (TMLCV) का भी एक शेयर मिलेगा. 

डिमर्जर के बाद टाटा मोटर्स अब दो हिस्सों में बंट गई है

आगे चलकर TMLCV का नाम फिर से Tata Motors Limited रखा जाएगा, जबकि मौजूदा लिस्टेड कंपनी TMPV के नाम से ही शेयर बाजार में बनी रहेगी.


नई कंपनी के शेयर कब होंगे ट्रेड

डिमर्जर के बाद TMLCV के शेयर फिलहाल ट्रेड नहीं होंगे. जब तक इनकी BSE और NSE पर लिस्टिंग पूरी नहीं हो जाती, इन्हें खरीदा या बेचा नहीं जा सकेगा. आमतौर पर इस प्रक्रिया में 45 से 60 दिन लगते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, TMLCV की लिस्टिंग नवंबर 2025 के मध्य तक हो सकती है. कंपनी को 13 अक्टूबर को Ministry of Corporate Affairs (MCA) से नया नामकरण सर्टिफिकेट मिला है. अब कंपनी अपने नए नाम को स्टॉक एक्सचेंज रिकॉर्ड्स में अपडेट कराने की प्रक्रिया में है. इसके अलावा, डिबेंचर होल्डर्स के लिए भी 10 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की  गई थी ताकि उनके Non-Convertible Debentures (NCDs) नई कंपनी को ट्रांसफर किए जा सकें.

यह भी पढ़ें – 47% तक गिर सकता है Dixon Technologies का शेयर! ब्रोकरेज फर्म ने दी चेतावनी


शेयर क्यों गिरे, जानिए असली वजह

कई लोग यह देखकर चौंक गए कि टाटा मोटर्स के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई. असल में जब कोई कंपनी दो हिस्सों में बंटती है, तो उसकी कुल वैल्यू भी दो हिस्सों में बंट जाती है. इस वजह से शेयर की कीमत कुछ समय के लिए कम दिखाई देती है. नई कंपनी के शेयर अभी मार्केट में नहीं हैं, इसलिए निवेशकों को उसके लिस्ट होने तक इंतजार करना होगा. शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी (temporary) है. जैसे ही नई कंपनी TMLCV शेयर बाजार में लिस्ट होगी, दोनों कंपनियों की असली कीमत सामने आएगी. निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है.

टाटा मोटर्स का यह कदम लंबे समय के लिए कंपनी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. डिमर्जर के बाद कंपनी दोनों कारोबारों पर अलग-अलग ध्यान दे सकेगी. Passenger और Electric Vehicle (EV) बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है, जबकि Commercial Vehicle (CV) कारोबार को भी अलग पहचान और निवेशकों का सपोर्ट मिलेगा. जैसे ही मार्केट में लिस्ट होगी और उसका प्रदर्शन सामने आएगा, शेयर की असली वैल्यू साफ हो जाएगी. लंबे समय में यह कदम कंपनी और निवेशकों दोनों के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है. शेयर मार्केट जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस लेख में उपयोग की गई तस्वीरें AI द्वारा तैयार की गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *