धनतेरस के दिन घर में धन और समृद्धि लाने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है धन कुबेर पोटली. इस पोटली को बनाकर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से माना जाता है कि घर में सुख, संपत्ति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
धन कुबेर पोटली क्यों जरूरी है?
धनतेरस को धन और संपत्ति का दिन माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. धन कुबेर पोटली घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और समृद्धि लाती है. जो लोग इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ बनाते हैं, उनका जीवन साल भर धन-वैभव से भरा रहता है.
पोटली बनाने की आसान विधि
सबसे पहले अपने घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) या मंदिर में एक साफ चौकी बिछाएं. फिर लाल या पीले रंग का कपड़ा लें, क्योंकि ये रंग माता लक्ष्मी को प्रिय हैं. अब इस कपड़े पर यह सामग्री रखें
- एक सुपारी
- एक हल्दी की गांठ
- थोड़ा दालचीनी पाउडर
- एक जायफल
- दो कमलगट्टे
- कुछ सिक्के या करेंसी नोट
- पांच हरी इलायची
- एक मोती या शुभ रत्न (जैसे पायराइट या क्रिस्टल)
- दो लौंग
- एक गुंजा बीज (काला और लाल)
सभी चीजें रखने के बाद कपड़े को अच्छे से बांध लें. अगर चाहें तो सजावटी पोटली भी इस्तेमाल कर सकते हैं. पोटली बनाते समय मन में मां लक्ष्मी का नाम लें और “हर हर महादेव” बोलें.
धनतेरस की शाम पोटली रखें
धनतेरस की शाम गोल्ड कॉइन, सिल्वर या ज्वेलरी खरीदकर घर लाएं और उसे पोटली में रखें. इसके बाद पोटली को मां लक्ष्मी के चरणों में तीन दिन तक रखें और रोज दीपक जलाकर पूजा करें. तीन दिन बाद दिवाली की रात पोटली को पूजा स्थल से उठाकर तिजोरी या धन स्थान में रखें. ऐसा करने से घर में धन, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
भाईदूज पर भी लाभदायक
अगर यह उपाय भाईदूज के दिन किया जाए तो इसका असर और बढ़ जाता है. इससे न केवल आपके घर बल्कि भाई और मायके में भी समृद्धि बढ़ती है. पोटली बनाते समय सबसे जरूरी है श्रद्धा और विश्वास. मां लक्ष्मी को प्रेम से पुकारें और पूरा मन लगाकर पूजा करें. धन कुबेर पोटली बनाना सरल और असरदार उपाय है. इसे सही तरीके से बनाकर और श्रद्धा से रखने पर यह घर में धन और खुशहाली का संचार करती है. इस दिवाली इसे जरूर आजमाएं और माता लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करें.
यह भी पढ़ें – इस बार दीपावली 2025 पर बन रहा है दुर्लभ योग जानें कब करें मां लक्ष्मी की पूजा!




