भारत में डिजिटल सेवाओं की तेज़ी से बढ़ती मांग के बीच Sify Infinite Spaces (SISL) देश का पहला डेटा सेंटर IPO लाने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिए हैं इस IPO से कंपनी करीब ₹3,700 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल चेन्नई और नवी मुंबई में डेटा सेंटर के विस्तार, कर्ज चुकाने, और AI-ready इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में किया जाएगा कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में AI, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की मांग तेज़ी से बढ़ेगी, और यह IPO उसी दिशा में एक बड़ा कदम होगा.
IPO से जुटेगा 3700 करोड़, डेटा सेंटर विस्तार पर होगा फोकस
Sify Infinite Spaces का IPO अब सुर्खियों में है. कंपनी इस पब्लिक के ज़रिए कुल 3700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसमें से 2500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1200 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे मुख्य निवेशकों में Kotak Data Centre Fund और Kotak Special Situation Fund जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी 500 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है.
IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर विस्तार में लगाया जाएगा.
- चेन्नई के डेटा हब में “टॉवर B” प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब 465 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
- वहीं नवी मुंबई के रबाले डेटा सेंटर में “टॉवर 11 और 12” बनाने पर लगभग 860 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
- इसके अलावा 600 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में और बाकी राशि कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी.
कंपनी का लक्ष्य है कि इस निवेश से भारत में तेजी से बढ़ रही डेटा स्टोरेज और क्लाउड सर्विस की डिमांड को पूरा किया जा सके.
Sify Infinite Spaces भारत के डेटा सेंटर मार्केट की बड़ी ताकत
Sify Infinite Spaces, Sify Technologies की सहायक कंपनी है और भारतीय डेटा सेंटर मार्केट में इसका 15.26% हिस्सा है. कंपनी चेयरमैन वेगेस्ना अनंता कोटि राजू के नेतृत्व में कोलोकेशन, इंटरकनेक्शन और बिल्ड-टू-सूट जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान करती है जून 2025 तक कंपनी के पास मुंबई, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में कुल 14 डेटा सेंटर हैं, जिनकी आईटी पावर क्षमता 188.04 मेगावाट है. FY23 से FY25 के बीच Sify ने 95.41 मेगावाट नई क्षमता जोड़ी, जो पूरे इंडस्ट्री में सबसे तेज़ विस्तार माना जा रहा है कंपनी के 500 से ज्यादा ग्राहक हैं, जिनमें तीन ग्लोबल बड़े डेटा सेवा कंपनी और भारत के सात प्रमुख बैंक शामिल हैं. इसके क्लाइंट्स फंड, ओटीटी, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े हैं.
Sify के नए डेटा सेंटर Nvidia से AI-ready सर्टिफिकेशन, इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल प्लेटिनम रेटिंग और TIA-942 Rated 4 प्रमाणन के साथ आते हैं, जो उन्हें भारत के सबसे एडवांस और सस्टेनेबल डेटा हब बनाते हैं.
यह भी पढ़ें – लोग बड़े म्यूचुअल फंड पर क्यों करते हैं भरोसा, जबकि रिटर्न घट रहा है?
मजबूत ग्रोथ और बढ़ता मुनाफा Sify Infinite Spaces का दमदार प्रदर्शन
Sify Infinite Spaces ने बीते कुछ सालों में बेहतरीन आर्थिक ग्रोथ दिखाई है. FY23 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,021.34 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 1,428.36 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का EBITDA 634.24 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 40.4% से बढ़कर 44.4% तक पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 96.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 126.3 करोड़ रुपये हो गया ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि कंपनी ने न सिर्फ अपने बिज़नेस को मजबूत किया है, बल्कि मुनाफे में भी लगातार बढ़ोतरी की है.
डेटा सेंटर इंडस्ट्री में तेजी
भारत में डेटा सेंटर सेक्टर रिकॉर्ड स्पीड से आगे बढ़ रहा है. ICRA की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इंडस्ट्री FY2030 तक 30–35% सालाना ग्रोथ रेट से बढ़ सकती है क्लाउड सर्विसेज़ की बढ़ती मांग, AI वर्कलोड, 5G रोलआउट और डेटा लोकलाइजेशन कानूनों के चलते आने वाले तीन सालों में इस सेक्टर में 90,000 करोड़ रुपये (लगभग 10 अरब डॉलर) से ज्यादा निवेश की उम्मीद है इस तेजी से बढ़ते मार्केट में Sify Infinite Spaces अपनी मजबूत मौजूदगी और एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की स्थिति में है.
Sify Infinite Spaces IPO बड़े बैंकों की अगुवाई में मजबूत टीम तैयार
Sify Infinite Spaces के IPO का प्रबंधन देश और विदेश की कुछ बड़ी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियां कर रही हैं. इसमें JM Financial, CLSA India, JP Morgan India, Kotak Mahindra Capital और Morgan Stanley India जैसे नाम शामिल हैं यह मजबूत बैंकिंग इस IPO को मार्केट में बेहतर रिस्पॉन्स दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.
डेटा और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में नए अवसर
कंपनी का यह IPO सिर्फ फंड जुटाने का कदम नहीं है, बल्कि भारत में डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस निवेश से देश में AI-ready सेवाओं, हाई कैपेसिटी डेटा नेटवर्क और डिजिटल इनोवेशन के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है Sify Infinite Spaces का लक्ष्य है कि भारत को ग्लोबल डेटा हब बनाने की दिशा में अपनी तकनीकी क्षमता और निवेश के ज़रिए नई ऊंचाई तक ले जाया जाए.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




