AI का कब्जा शुरू! Amazon में इंसानों की जगह लेंगे स्मार्ट रोबोट्स

Amazon warehouse में काम करते Robots, इंसानों की जगह लेती मशीनें
Amazon अपने वेयरहाउस में इंसानों की जगह Robots से काम करवाकर नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत कर रहा है.


दुनिया अब एक नई Technology Revolution की ओर बढ़ रही है जहां इंसानों की नौकरियों पर AI और Robots का कब्जा होता जा रहा है. सोशल मीडिया के बाद अब यह एक नया addiction बन चुका है Automation का. अमेरिका की दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी Amazon ने जो कदम उठाया है, उसने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.


5 लाख नौकरियां होंगी खत्म, Amazon में बढ़ेगा Robot Staff

अमेरिका के प्रमुख अखबार New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon आने वाले समय में करीब 5 लाख इंसानी नौकरियां खत्म करने जा रही है. इन नौकरियों की जगह अब Robots को दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि इससे काम तेज़ी से होगा और खर्च भी घटेगा. फिलहाल Amazon में करीब 15 लाख लोग काम करते हैं, जो इसे अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बनाता है. 

पहले नंबर पर Walmart है, जहां 21 लाख कर्मचारी काम करते हैं. Amazon का प्लान है कि वर्ष 2027 तक इंसानों की नई भर्ती करने के बजाय रोबोट्स से काम करवाया जाए. इसके लिए कंपनी ऐसे smart warehouses बना रही है, जहां इंसान बहुत कम और मशीनें ज़्यादा दिखेंगी.

यह भी पढ़ें – Apple ने लॉन्च किया नया M5 चिपसेट, परफॉर्मेंस होगी चार गुना तेज


हर पैकेट पर ₹26 की बचत, रोज़ाना करोड़ों का फायदा

Amazon ने बताया कि अगर रोबोट्स इंसानों की जगह पैकिंग और पार्सल तैयार करने लगें, तो हर पैकेट पर कंपनी को ₹26 की बचत होगी. क्योंकि Amazon हर दिन लगभग 16 लाख पैकेट्स तैयार कर ग्राहकों को भेजता है, इसलिए कंपनी को रोज़ाना 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा की बचत हो सकती है. यानी आने वाले समय में यह बदलाव सिर्फ लागत नहीं घटाएगा, बल्कि कंपनी के profit margins को भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सकता है.


AI और Robots से बढ़ता खतरा, सीखना होगा नया Skill

यह बदलाव सिर्फ Amazon तक सीमित नहीं रहेगा. दुनिया की बाकी कंपनियां भी जल्द इसी रास्ते पर चल सकती हैं. इसका असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जिनके पास डिजिटल या तकनीकी skills नहीं हैं. जो लोग कंप्यूटर, AI या नई technology का इस्तेमाल नहीं जानते, उनके लिए आने वाला समय मुश्किल हो सकता है. जो लोग पैकिंग, डिलीवरी या मैन्युफैक्चरिंग जैसे काम कर रहे हैं, उन्हें अब नई तकनीक और modern tools सीखने होंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनकी जगह रोबोट्स ले लेंगे. मशीनें न बीमार पड़ती हैं, न छुट्टी मांगती हैं, न गलती करती हैं और न ही ऑफिस पॉलिटिक्स में उलझती हैं यही कारण है कि कंपनियां अब इंसानों की जगह रोबोट्स को चुन रही हैं.


40 करोड़ नौकरियों पर खतरा, भविष्य की राह कैसी होगी

एक global study के अनुसार, आने वाले वर्षों में AI और Robots की वजह से करीब 40 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं. इसका सबसे ज़्यादा असर manufacturing, agriculture, food processing और healthcare जैसे सेक्टर्स पर पड़ेगा. कई कंपनियां पहले से ही automation और AI systems को अपनाने लगी हैं ताकि काम तेज़, सटीक और सस्ता हो सके. 

अब हर कर्मचारी को खुद से यह सवाल पूछना होगा “क्या मेरे पास ऐसा हुनर है जो किसी रोबोट के पास नहीं है?” क्योंकि जब machines बेहतर और सस्ती साबित होंगी, तो कंपनियों के लिए इंसानों को रखना आर्थिक रूप से मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें – ₹14,000 में फ्लैगशिप अनुभव! Amazon फेस्टिवल सेल में Samsung Galaxy M36 5G की धमाकेदार डील!


भविष्य की दिशा Machine और Human का नया संतुलन

भविष्य पूरी तरह इंसानों या मशीनों का नहीं होगा, बल्कि दोनों के बीच एक नया संतुलन बनेगा. जो लोग नई technology trends के साथ खुद को अपडेट करेंगे, वही आगे बढ़ पाएंगे. 

AI और Robots को डर की तरह नहीं, बल्कि learning opportunity के रूप में देखना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है. अब वक्त है खुद को डिजिटल रूप से तैयार करने का क्योंकि आने वाले दफ्तरों में सिर्फ इंसान नहीं, बल्कि AI-powered Robots भी आपके साथ काम करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *