RRP Semiconductor का नाम कुछ समय पहले तक बहुत कम लोगों ने सुना था यह कंपनी सेमीकंडक्टर सेक्टर में काम करती है और मोबाइल, कंप्यूटर, कार जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए चिप्स बनाती है अप्रैल 2024 में इस कंपनी का शेयर सिर्फ ₹15 का था लेकिन अक्टूबर 2025 तक इसका दाम बढ़कर ₹9,292 पहुंच गया यानी करीब 61,848% का रिटर्न
सिर्फ 18 महीनों में इस जबरदस्त बढ़त ने शेयर बाजार को हैरान कर दिया सरकार की ‘मेक इन इंडिया चिप पॉलिसी’ के बाद कई नई कंपनियां इस सेक्टर में आईं, और आरआरपी ने खुद को उसी लहर का हिस्सा बताया लेकिन इतनी तेजी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंपनी की कमाई भी इतनी बढ़ी है जितना शेयर का भाव
शेयर की कीमत में इस तेज उछाल के बाद Bombay Stock Exchange (BSE) ने आरआरपी सेमीकंडक्टर पर रेड फ्लैग लगा दिया है बीएसई ने कहा कि शेयर की कीमत और कंपनी की कमाई में बड़ा फर्क है इसलिए अब इसे Enhanced Surveillance Measure (ESM) में डाल दिया गया है इसके तहत कुछ सख्त नियम लागू किए गए हैं.
अब इस शेयर में इंट्राडे ट्रेडिंग यानी एक ही दिन में खरीद बिक्री नहीं हो सकेगी हर दिन शेयर की कीमत सिर्फ 2% ऊपर या नीचे तक ही जा सकेगी जो खरीदेगा, उसे शेयर की डिलीवरी लेनी ही होगी इन नियमों का मकसद है कि शेयर में सट्टेबाजी और झूठी डिमांड को रोका जा सके
RRP Semiconductor का चार्ट देखकर हर कोई चौंक गया सिर्फ एक साल में शेयर ने 1354% का रिटर्न दिया है पिछले 6 महीनों में यह 1135% बढ़ा और 3 महीनों में 248% का फायदा दिखाया सोशल मीडिया और फाइनेंस फोरम्स पर लोग इस शेयर पर जमकर चर्चा कर रहे हैं कुछ लोग इसे भारत का अगला मल्टीबैगर शेयर बता रहे हैं, जबकि कई इसे कागज़ी रॉकेट कह रहे हैं बीएसई के नोटिस के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि शेयर की कीमत में आई तेजी में उसका कोई हाथ नहीं है कंपनी ने कहा कि उसकी सभी वित्तीय जानकारी पहले से पब्लिक है.
कई ट्रेडर्स का मानना है कि यह मामला Pump and Dump Strategy जैसा हो सकता है इसमें कुछ बड़े खिलाड़ी शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए लगातार खरीद करते हैं जब शेयर का भाव बहुत ऊपर चला जाता है, तो वे ऊँचे दाम पर बेचकर निकल जाते हैं इस दौरान छोटे निवेशक इसमें फंस जाते हैं.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




One thought on “18 महीनों में ₹15 से ₹9,292 तक पहुंचा RRP Semiconductor का शेयर, अब बीएसई ने दिखाई लाल झंडी!”