नई Hyundai Venue 2025 अब तक की सबसे एडवांस्ड SUV डुअल 12.3 इंच स्क्रीन और Bose साउंड सिस्टम के साथ!

नई Hyundai Venue 2025 डुअल स्क्रीन और Bose साउंड सिस्टम के साथ
नई Hyundai Venue 2025 – डुअल 12.3-इंच स्क्रीन और Bose साउंड सिस्टम के साथ जल्द लॉन्च

Hyundai ने अपनी नई Venue 2025 को लॉन्च से पहले ही पेश कर दिया है. कंपनी इसे 4 नवंबर 2025 को बाजार में उतारेगी. इस बार Venue को आठ वेरिएंट में लाया गया है  HX 2, HX 4, HX 5, HX 6, HX 6T, HX 7, HX 8 और HX 10. बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और अब इसके इंजन और ट्रांसमिशन की पूरी जानकारी सामने आई है.


इंजन और गियरबॉक्स के विकल्प

नई Hyundai Venue 2025 में तीन इंजन दिए गए हैं 

इंजन प्रकार (Engine Type)पावर (Power)टॉर्क (Torque)
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन83 PS114 Nm
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन120 PS172 Nm
1.5-लीटर डीज़ल इंजन116 PS250 Nm

ट्रांसमिशन में अब ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 5-स्पीड मैनुअल (MT), 6-स्पीड मैनुअल 7-स्पीड DCT, और अब नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स डीज़ल इंजन के साथ जोड़ा गया है. यानी अब Hyundai Venue Diesel Automatic भी मार्केट में उपलब्ध होगी.


वेरिएंट-वाइज डिटेल्स

कंपनी ने हर वेरिएंट को अलग इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है

(Variant)पेट्रोल MTटर्बो पेट्रोल MTटर्बो पेट्रोल DCTडीज़ल MTडीज़ल AT
HX 2
HX 4
HX 5
HX 6
HX 6T
HX 7
HX 8
HX 10


फीचर्स और सेफ्टी

नई Hyundai Venue 2025 अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड है. इसमें डुअल 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स, Bose के 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, और मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, पुराने फीचर्स जैसे ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, और पुश-बटन स्टार्ट भी शामिल हैं. सुरक्षा के लिए अब Venue और भी मजबूत हो गई है. इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ESC, TPMS, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX माउंट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो-होल्ड, और लेवल-2 ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.


कीमत और मुकाबला

नई Hyundai Venue 2025 की कीमत ₹8 लाख से ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. यह SUV अब भी मार्केट में Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Nissan Magnite और Renault Kiger से मुकाबला करेगी. Venue हमेशा से अपने फीचर्स, डिजाइन और वैल्यू के लिए पसंद की जाती रही है. अब नए इंजन और ऑटोमैटिक डीज़ल वेरिएंट के साथ यह SUV ग्राहकों को और भी बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें – कार न्यूज़ 2025: Tata, Mahindra और Toyota की नई कारों से मचेगा धमाका! देखें कौन सी मॉडल्स लॉन्च होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *