घाटा छोड़ अब मुनाफे में Lenskart ₹7,278 करोड़ का IPO लॉन्च के लिए तैयार!

लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल, बढ़ता ग्राफ और IPO घोषणा
लेंसकार्ट ने जून 2025 तिमाही में ₹61 करोड़ मुनाफा कमाया, IPO 31 अक्टूबर से खुलेगा

आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) ने जून 2025 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने इस दौरान ₹61.2 करोड़ का मुनाफा कमाया है. पिछले साल इसी समय कंपनी को ₹10.9 करोड़ का घाटा हुआ था. यह जानकारी कंपनी के संशोधित रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में दी गई है.


भारत और विदेश में तेजी से बढ़ा लेंसकार्ट का कारोबार

जून 2025 तिमाही में लेंसकार्ट का कुल रेवेन्यू ₹1,894.5 करोड़ रहा. यह पिछले साल की ₹1,520.4 करोड़ की तुलना में करीब 25% ज्यादा है. कंपनी का EBITDA बढ़कर ₹336.6 करोड़ हुआ, जो सितंबर 2024 में ₹183.4 करोड़ था. वहीं खर्च ₹41 करोड़ दर्ज किया गया.

भारतीय कारोबार से लेंसकार्ट को ₹1,169.2 करोड़ की आमदनी हुई, जो पिछले साल ₹936 करोड़ थी. विदेशी बाजारों खासकर मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया से कंपनी को ₹736.5 करोड़ की कमाई हुई. जून 2024 में यह ₹584.4 करोड़ थी. इन आंकड़ों से साफ है कि लेंसकार्ट का बिजनेस भारत और विदेश, दोनों जगह तेजी से बढ़ रहा है.


31 अक्टूबर से खुलेगा लेंसकार्ट IPO

लेंसकार्ट का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 31 अक्टूबर 2025 से खुलने जा रहा है. इसका कुल आकार ₹7,278 करोड़ रखा गया है. एंकर निवेशक 30 अक्टूबर को निवेश कर सकेंगे, जबकि IPO की क्लोजिंग 4 नवंबर को होगी. कंपनी के शेयर BSE और NSE पर 10 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं.

इस IPO में ₹2,150 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे. साथ ही प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशक करीब 12.75 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचेंगे. कंपनी की शुरुआत साल 2008 में पीयूष बंसल, अमित चौधरी, नेहा बंसल और सुमीत कपाही ने की थी. आज यह भारत का सबसे बड़ा आईवियर ब्रांड बन चुका है.

यह भी पढ़ें – ब्रिटानिया और पराग को टक्कर देने आ रही Milky Mist Dairy, SEBI ने IPO को दी मंजूरी


वर्ष 2025 बना मुनाफे वाला पहला साल

वित्त वर्ष 2025 लेंसकार्ट के लिए बेहद अहम रहा. कंपनी ने इस साल ₹297.3 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि वर्ष 2024 में उसे ₹10.2 करोड़ का घाटा हुआ था  रेवेन्यू में भी लगातार बढ़त देखने को मिली है. पिछले दो सालों में कंपनी का कारोबार करीब 33% CAGR की दर से बढ़ा है.

अब लेंसकार्ट का कुल रेवेन्यू ₹6,652.5 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, ग्रॉस मार्जिन 500 बेसिस पॉइंट से बढ़कर 69% पर पहुंच गया है.

मार्च 2025 तक कंपनी के भारत और विदेश में कुल 2,723 स्टोर हो गए हैं. लेंसकार्ट का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक 450 नए स्टोर खोले जाएं. इससे कंपनी की मौजूदगी और भी मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

One thought on “घाटा छोड़ अब मुनाफे में Lenskart ₹7,278 करोड़ का IPO लॉन्च के लिए तैयार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *