स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Pidilite Industries Ltd ने जुलाई सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का मुनाफा और आय दोनों बढ़े हैं, लेकिन बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नतीजे उतने मजबूत नहीं रहे.कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल दर साल 8.2% बढ़कर 584.6 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 540.3 करोड़ रुपये था.
कंपनी की कुल आय 9.9% बढ़कर 3,554 करोड़ रुपये पहुंची जबकि पिछले साल यह 3,235 करोड़ रुपये थी. यह बाजार के अनुमान 3,525 करोड़ रुपये से थोड़ा बेहतर रही. वहीं EBITDA यानी ब्याज, टैक्स और डिप्रिशिएशन से पहले की कमाई 10.5% बढ़कर 850 करोड़ रुपये रही, जो अनुमानित 853 करोड़ रुपये से मामूली कम है.
मार्जिन लगभग स्थिर, लागत पर दिखा नियंत्रण
कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.9% रहा, जो पिछले साल के 23.8% के लगभग बराबर है. इसका मतलब है कि कंपनी ने खर्चों पर अच्छी तरह नियंत्रण रखा है, लेकिन बाजार को इससे ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद थी. नतीजों से पहले NSE पर पिडीलाइट का शेयर 1.35% गिरकर 1,487 रुपये पर बंद हुआ, जबकि BSE पर यह 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे साफ है कि निवेशकों की राय नतीजों को लेकर मिली जुली रही.
मैनेजमेंट ने कहा – कंपनी के प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स ने कहा, Pidilite ने कठिन हालात के बावजूद दो अंकों की वॉल्यूम ग्रोथ और अच्छा ऑपरेटिंग मार्जिन दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में मांग में सुधार की उम्मीद है, जिसे अच्छे मानसून, GST 2.0 के असर और निर्माण क्षेत्र में बढ़त से मदद मिलेगी. वत्स ने कहा कि घरेलू बाजार में हालात बेहतर हो रहे हैं, लेकिन कंपनी अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों पर नजर रखेगी.
आगे की उम्मीदें
पिडीलाइट भारत की सबसे बड़ी Adhesive और Construction Chemical कंपनियों में से एक है. कंपनी का मजबूत ब्रांड और देशभर में फैला नेटवर्क इसे बाजार में अच्छी स्थिति देता है. अगर इनपुट कॉस्ट स्थिर रहती है और ग्रामीण इलाकों में खपत बढ़ती है, तो कंपनी आने वाली तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. पिडीलाइट के नतीजे बताते हैं कि कंपनी ने मुश्किल हालात में भी स्थिर प्रदर्शन किया है. आने वाले महीनों में Construction और Housing सेक्टर की ग्रोथ से इसे और फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – ITC के Q2 नतीजे जारी मुनाफा 2.6% बढ़ा, रेवेन्यू घटा निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी कंपनी रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





3 thoughts on “पिडीलाइट का मुनाफा बढ़ा, पर बाजार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी कंपनी!”