डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में Google और Meta दोनों ने ऐसे नए फीचर लॉन्च किए हैं, जो विज्ञापन चलाने वालों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. अब कैंपेन रिपोर्टिंग और बजट का नियंत्रण पहले से ज्यादा आसान और सटीक होगा.
Google Ads में नया Map Pin Clicks रिपोर्ट फीचर
Google Ads और Google Local Services Ads में अब एक नया रिपोर्ट फीचर जुड़ा है Google Map Pin Clicks Report यह रिपोर्ट Campaign View में जाकर Segments → Click Type ऑप्शन में देखी जा सकती है. इस फीचर की मदद से आप समझ पाएंगे कि कोई यूज़र दिशा खोज रहा है, कॉल कर रहा है या आपके स्टोर पर आना चाहता है. अगर आपका बिजनेस ग्राहक विज़िट पर निर्भर है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद काम की है. इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि किन कैंपेन पर ज्यादा बजट लगाना चाहिए.
Google ने एक और रिपोर्ट जोड़ी है Show Nearby by Location यह बताएगी कि क्या ग्राहक आपके दूसरे ब्रांचेज़ में भी दिलचस्पी दिखा रहा है, यह जानकारी खासकर उन बिजनेस के लिए फायदेमंद है जिनकी कई लोकेशन हैं. यह फीचर फिलहाल सभी अकाउंट्स में नहीं दिखेगा लेकिन जिन लोगों ने अपना Google Business Profile लिंक किया है उन्हें यह जल्दी मिलने की संभावना है.
Google Ads की ऑटो वैल्यू सेटिंग ने बढ़ाया विवाद
Google Ads में हाल ही में एक बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ New Customer Acquisition Campaigns में Google ने अपने आप Auto Value सेट कर दी थी. मार्केटर बिलाल यासिन ने बताया कि उनके कैंपेन में अचानक ₹2,000 या $30 की कस्टमर वैल्यू अपने आप जुड़ गई सबसे बड़ी बात यह थी कि यह बदलाव चेंज हिस्ट्री में भी नहीं दिखा.
कई डिजिटल मार्केटर्स का कहना है कि यह तरीका गलत आंकड़े दिखा सकता है क्योंकि Google को ग्राहकों की असली लाइफटाइम वैल्यू LTV की जानकारी नहीं होती इससे रिपोर्टिंग गलत हो सकती है और कैंपेन के नतीजे गुमराह करने वाले बन सकते हैं. Google Ads की लायज़न जिनी मार्विन ने कहा कि यह सिर्फ एक टेस्ट है जिसका उद्देश्य डिजिटल मार्केटर्स को ज्यादा नए ग्राहक दिलाना है. हालांकि कई लोगों का मानना है कि Google को ऐसे बदलावों की पहले से जानकारी देनी चाहिए और एडिट का विकल्प भी देना चाहिए.
Meta Ads में नया Budget Optimization फीचर
Meta ने भी अपने Ad Manager में एक नया टूल जोड़ा है Budget Optimization View इस फीचर से डिजिटल मार्केटर्स यह जान पाएंगे कि अगर वे बजट बढ़ाते या घटाते हैं, तो अगले सात दिनों में उनके कॉस्ट पर रिजल्ट और रिजल्ट काउंट पर क्या असर पड़ेगा इस व्यू में दो कॉलम हैं Actual और Estimated. यह दिखाते हैं कि बजट बदलने पर रिजल्ट कैसे बदल सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप ₹10,000 बढ़ाते हैं. तो कितने नए लीड्स या रिजल्ट मिलेंगे इसका अनुमान अब पहले से मिल जाएगा.
Meta अब Recommended Budget भी बताएगा जिससे यह समझना आसान होगा कि आपके कैंपेन के लिए कौन सा बजट सही रहेगा यह फीचर खासतौर पर उन विज्ञापनदाताओं के लिए उपयोगी है जो Testing Phase से Scaling Phase में जा रहे हैं. Meta ने एक और अपडेट दिया है अब iOS Apps के लिए भी ROS Campaigns Return on Spend को AEM Aggregated Event Measurement के साथ चलाया जा सकेगा. पहले यह सुविधा केवल Android पर थी. हालांकि iOS पर Maximize ROI चुनने पर सिस्टम खुद तय करेगा कि ध्यान In App Ad Impressions पर रहेगा या In App Purchase Value पर.
Google Ads और Meta Ads के ये नए अपडेट डिजिटल विज्ञापन की दिशा को बदल सकते हैं.Google का Map Pin Clicks रिपोर्ट फीचर बिजनेस को अपने ग्राहकों के इरादे समझने में मदद करेगा जबकि Meta का Budget Optimization View ऐड एक्सपर्ट्स को अपने बजट और नतीजों पर पूरा नियंत्रण देगा. 2025 में यह बदलाव विज्ञापन जगत को और ज्यादा स्मार्ट डेटा फोकस्ड और क्लियर बनाने की ओर ले जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – 2025 के बेस्ट Thin & Light Laptops जानिए कौन-सा रहेगा आपके लिए परफेक्ट




