दिल्ली में अपना घर लेना कई लोगों का सपना होता है. अगर आप भी अपना घर ढूंढ रहे हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी है. DDA यानी दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपनी नई हाउसिंग स्कीम 2025 शुरू कर दी है, इस स्कीम में कुल 1537 फ्लैट्स मिल रहे हैं और यह फ्लैट सिर्फ ₹11.8 लाख से शुरू होते हैं. बुकिंग 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पिछले फेज के फ्लैट पहले ही दिन खत्म हो गए थे इसलिए इस बार भी तेज़ी से बुकिंग होने की उम्मीद है क्योंकि लोकेशन और कीमत दोनों काफी अच्छी हैं.
किस कैटेगरी के लिए और कितने फ्लैट?
यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए है जिनकी आय कम है. इसमें दो ग्रुप शामिल हैं. पहला EWS यानी ऐसे लोग जिनकी सालाना कमाई ₹3 लाख तक होती है. दूसरी कैटेगरी LIG है जिसमें वे लोग आते हैं जिनकी सालाना कमाई ₹3 लाख से ₹6 लाख तक होती है.
इस स्कीम में कुल 1537 फ्लैट हैं जिनमें से 1220 फ्लैट EWS के लिए हैं. ये फ्लैट नरेला सेक्टर G-6 और G-8 में हैं. वहीं 308 फ्लैट LIG कैटेगरी के लिए हैं जो रोहिणी सेक्टर 34 और 35 में हैं. इसके अलावा रामगढ़ कॉलोनी में 73 LIG फ्लैट और मोती नगर/शिवाजी मार्ग पर 36 EWS फ्लैट उपलब्ध हैं. नरेला और रोहिणी दोनों तेजी से बढ़ते इलाक़े हैं
और यहां पहले से ही स्कूल दुकानें और ट्रांसपोर्ट की सुविधा है. नरेला में मेट्रो कनेक्शन और बड़े रोड नेटवर्क की वजह से आगे घरों की कीमत बढ़ने की उम्मीद है. रोहिणी पहले से ही एक पसंदीदा इलाका है जहाँ परिवार आराम से रह सकते हैं.
कितने का पड़ेगा घर और कितना लगेगा बुकिंग में?
इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि घर बहुत सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. EWS फ्लैट नरेला में ₹11.8 लाख से ₹13.8 लाख तक मिलेंगे. LIG फ्लैट रोहिणी में ₹14 लाख से ₹14.2 लाख की कीमत में उपलब्ध हैं.
रामगढ़ कॉलोनी के LIG फ्लैट ₹13.1 लाख से ₹16.9 लाख तक मिलेंगे. मोती नगर के EWS फ्लैट थोड़े महंगे हैं जिनकी कीमत ₹25.2 लाख से ₹32.7 लाख तक है. बुकिंग फीस के मामले में भी यह स्कीम काफी आसान है.
EWS कैटेगरी में बुकिंग फीस ₹0 है यानी बिल्कुल मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं. LIG फ्लैट के लिए ₹1 लाख जमा करने होंगे और रजिस्ट्रेशन फीस ₹2500 है. यह एक बार का भुगतान है और सब कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा.
कैसे करें अप्लाई? क्या चाहिए डॉक्यूमेंट?
इस स्कीम का पूरा आवेदन प्रक्रिया डिजिटल है. सबसे पहले आपको DDA की वेबसाइट पर जाकर ₹2500 जमा करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे बुकिंग विंडो खुलेगी. यह फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर होगी इसलिए जल्दी लॉगिन करना जरूरी है.
आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय का प्रमाण देना होगा. इसके साथ ही आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और दिल्ली में आपके नाम पहले से कोई घर नहीं होना चाहिए. EWS कैटेगरी में अप्लाई करने वालों की फैमिली इनकम ₹10 लाख से कम होनी चाहिए, जबकि LIG वालों की इनकम सीमा थोड़ी ज्यादा है.
यह मौका क्यों खास है
दिल्ली में इतने कम दाम पर घर मिलना मुश्किल होता है. अगर आप किराए में रहते हैं या कम बजट में अपने घर की तलाश कर रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए बड़ी अवसर की तरह है. अच्छी लोकेशन कम कीमत और आसान प्रक्रिया इस स्कीम को और बेहतर बनाती है.
अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अपनी डॉक्यूमेंट तैयारी पहले से कर लें ताकि बुकिंग के समय कोई दिक्कत न हो. कई लोग बता रहे हैं कि इस बार भी काफी भीड़ देखने को मिलेगी इसलिए देर ना करें
यह भी पढ़ें – पजेशन से पहले बिल्डर ने मांगे लाखों? समझिए कॉर्पस फंड और एडवांस मेंटेनेंस का पूरा खेल!





One thought on “पहले दिन ही SOLD होने का खतरा! दिल्ली में ₹11.8 लाख से घर शुरू”