Angel One ने लॉन्च किए Smart Beta NFO, अब एक फंड में मिलेगा पूरा मार्केट एक्सपोजर

Angel One Smart Beta NFO और Nifty Momentum Quality 50 Index
Angel One ने शुरू किया Smart Beta NFO, जिससे मिलेगा पूरे मार्केट में निवेश का मौका

एंजेल वन एएमसी ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए दो नए Smart Beta Passive Funds लॉन्च किए हैं. ये दोनों फंड Nifty Total Market Momentum Quality 50 Index पर आधारित हैं और इनका सब्सक्रिप्शन 3 नवंबर 2025 से शुरू होकर 17 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा. इन फंड्स का नाम है पहला फंड – Angel One Nifty Total Market Momentum Quality 50 Index Fund ओर दूसरा विकल्प – Nifty Total Market Momentum Quality 50 ETF Angel One ये भारत में पहली बार लॉन्च किए गए ऐसे फंड हैं जो पूरे बाजार के 750 स्टॉक्स में से चुने गए टॉप 50 शेयरों पर आधारित हैं और उनका चयन Momentum + Quality Strategy से किया जाता है.

यह इंडेक्स लार्ज कैप मिड कैप स्मॉल और माइक्रो कैप सभी कैटेगरी के शेयरों से बने 750 स्टॉक्स के यूनिवर्स से सबसे बेहतर 50 स्टॉक्स चुनता है. इन स्टॉक्स को चुनने के दो मुख्य फैक्टर हैं

Momentum – यानी ऐसे स्टॉक्स जिनकी कीमतों में लगातार तेजी दिख रही हो

Quality – यानी कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट, प्रॉफिटेबिलिटी और स्थिर रिटर्न

इससे निवेशकों को एक ही फंड में पूरे शेयर बाजार का डायवर्सिफाइड एक्सपोजर मिलता है. इसका फायदा यह है कि जोखिम थोड़ा कम होता है और बेहतर रिटर्न की संभावना बढ़ती है.

Rule Based और Low Cost Passive Investment Strategy

Angel One के ये दोनों फंड पूरी तरह से रूल बेस्ड और साफ सुथरी स्ट्रैटेजी पर काम करते हैं. इसमें फंड मैनेजर अपनी मर्ज़ी से शेयर नहीं चुनते बल्कि पूरा पोर्टफोलियो उसी इंडेक्स के आधार पर बनता है जिस पर फंड तैयार किया गया है. इन फंड्स में साल में दो बार री बैलेंसिंग की जाती है ताकि पोर्टफोलियो इंडेक्स से जुड़ा रहे और सही दिशा में चलता रहे क्योंकि इसमें किसी तरह की एक्टिव मैनेजमेंट नहीं होती इसलिए ये फंड कम खर्चे Low-Cost Investment वाला विकल्प बन जाते हैं.

ETF और Index Fund में क्या अंतर रहेगा?

विकल्पकैसे निवेश करें?न्यूनतम निवेश
ETF (Exchange Traded Fund)स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर की तरह खरीद-बिक्री₹1,000 से
Index Fund (Mutual Fund Route)AMC के जरिए SIP या Lump SumSIP ₹1,000 से, Daily SIP ₹250 से

अगर आप Demat Account से ट्रेडिंग करना जानते हैं तो ETF बेहतर विकल्प है. वहीं निवेशक जो SIP या Lump Sum प्लान पसंद करते हैं उनके लिए Index Fund आसान विकल्प है.

मोमेंटम + क्वॉलिटी स्ट्रैटजी क्यों है खास?

Momentum Strategy तेजी से बढ़ते शेयरों को पकड़ती है. Quality Factor सुनिश्चित करता है कि कंपनी fundamentally मजबूत हो दोनों फैक्टर मिलकर एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाते हैं जिसमें Growth और Stability दोनों मिलते हैं हालांकि यह इक्विटी फंड है इसलिए Risk Level Very High माना जाता है. निवेश से पहले अपनी Risk Capacity और Time Horizon जरूर देखें.

किसके लिए सही है यह NFO?

यह फंड उन लोगों के लिए बेहतर है जो
✔ Long-Term Capital Growth चाहते हैं
✔ पूरे मार्केट में Diversified Exposure एक ही फंड में लेना चाहते हैं
✔ Passive Mutual Funds पसंद करते हैं
✔ Smart Beta Strategies में निवेश का मौका ढूंढ रहे हैं

NFO Highlights एक नजर में

विवरणजानकारी
फंड का नामAngel One Momentum Quality 50 Index Fund / ETF
NFO Open Date3 नवंबर 2025
NFO Close Date17 नवंबर 2025
फेस वैल्यू₹10 प्रति यूनिट
बेंचमार्कNifty Total Market Momentum Quality 50 TRI
फंड मैनेजर्समेहुल दमा और कवल शाह
री-ओपनिंग1 दिसंबर 2025 या उससे पहले

इससे निवेशकों को कम खर्च में Smart Beta का फायदा पारदर्शी पोर्टफोलियो और बेहतर Risk Reward Ratio मिल सकता है.

यह भी पढ़ें – नवंबर की शुरुआत धमाकेदार, Groww और Pine Labs समेत पांच IPO तैयार!


डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

One thought on “Angel One ने लॉन्च किए Smart Beta NFO, अब एक फंड में मिलेगा पूरा मार्केट एक्सपोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *