सितंबर में EV स्कूटर की बिक्री बढ़ी, TVS सबसे आगे, Ather ने Bajaj को दी टक्कर

भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में शीर्ष ब्रांड्स TVS, Ather, Hero, Ola
TVS iQube ने सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में बनाई मजबूत पकड़।

सितंबर 2025 में भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया. इस महीने कुल 96,031 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक बेचे गए. यह दिखाता है कि लोग अब पेट्रोल की जगह Electric Vehicles EV ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

TVS टॉप पर, Bajaj दूसरे नंबर पर

सबसे ज्यादा बिक्री TVS iQube की रही. कंपनी ने इस बार 21.9% मार्केट शेयर लिया. पिछले साल TVS का शेयर 20.4% था, यानी कंपनी लगातार मजबूत हो रही है. दूसरे नंबर पर Bajaj Auto रही. कंपनी ने 17,972 यूनिट्स बेचीं और 18.7% मार्केट शेयर लिया. हां यह पिछले साल के 20.9% से थोड़ा कम है, लेकिन Bajaj अभी भी लोगों की पसंद बनी हुई है.

Ather ने बनाई टॉप-3 में जगह, Ola की बिक्री घटी

इस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि Ather Energy पहली बार टॉप-3 में पहुंच गई. Ather ने 16,558 यूनिट्स बेचीं और 17.2% मार्केट शेयर लिया. पिछले साल यह 14.6% था. Ather के स्मार्ट फीचर और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से इसकी डिमांड बढ़ी है. चौथे नंबर पर रही Ola Electric. Ola ने 12,223 यूनिट्स बेचीं और 12.7% मार्केट शेयर लिया. यह पिछले साल के 27.3% से काफी कम है. बढ़ती कॉम्पिटिशन से कंपनी को अब नए प्लान और बेहतरीन मॉडल लाने होंगे. Hero MotoCorp की Vida स्कूटर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.कंपनी ने 11,856 यूनिट्स बेचीं और 12.3% मार्केट शेयर लिया. पिछले साल Vida का शेयर सिर्फ 4.7% था. यानी अब ज्यादा लोग इस ई-स्कूटर को पसंद कर रहे हैं. कई छोटे ब्रांड भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. Ampere 3,912 यूनिट्स Gauss 2,078 यूनिट्स Pure EV 1,674 यूनिट्स River 1,519 यूनिट्स यह दिखाता है कि भारत में अब सिर्फ बड़े नहीं, छोटे EV ब्रांड भी जगह बना रहे हैं.

EV क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं?

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंक बैटरी टेक्नोलॉजी बेहतर हो रही है चार्जिंग आसान हो रहा है. पेट्रोल की कीमत ज्यादा है. EV सस्ते और मेंटेन करने में आसान हैं. TVS, Bajaj, Ather और Hero जैसी कंपनियां लगातार नए फीचर्स और मॉडल ला रही हैं. आने वाले महीनों में इस मार्केट में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. कम खर्च, ज्यादा रेंज और स्मार्ट फीचर्स की वजह से EV अब लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें – GST 2.0 लागू Royal Enfield Hunter, Bullet और Classic अब iPhone 17 Pro Max से भी सस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *