अदानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड Orient Cement Ltd ने सितंबर 2025 की तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा इस बार करीब 10 गुना बढ़कर 49.1 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 4.9 करोड़ रुपये था कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह उछाल बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और घटती लागत की वजह से आया है, इन मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों में नई उम्मीद जगी है और कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है
आय और मुनाफे में जबरदस्त उछाल
ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड ने सितंबर 2025 की तिमाही में न सिर्फ मुनाफा बढ़ाया बल्कि आय और मार्जिन दोनों में शानदार सुधार दिखाया है. कंपनी की कुल आय Revenue बढ़कर 640 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 540 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 18.5% ज्यादा है कंपनी का EBITDA ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 44.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 165 करोड़ रुपये पहुंच गया इतना ही नहीं, EBITDA मार्जिन भी 8.13% से उछलकर 25.7% हो गया है. यह साफ दिखाता है कि कंपनी ने ऑपरेशन उत्पादन और लागत नियंत्रण में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
शेयर में हल्की गिरावट
शानदार नतीजों के बावजूद ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 0.83% फिसलकर ₹214.15 पर बंद हुआ. बाजार में यह गिरावट हल्की Profit Booking के चलते देखी गई है, हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 37.6% की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन ताज़ा तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों में फिर से भरोसा और उम्मीदें बढ़ी हैं कि कंपनी आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकती है.
ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड अब उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है. कंपनी की योजना है कि अदानी ग्रुप के सहयोग से अपने कारोबार को देशभर में और विस्तार दे देश में हाउसिंग सेक्टर और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ने से सीमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है. इस ट्रेंड से ओरिएंट सीमेंट को आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ और ज्यादा मुनाफा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – DCIL का ₹17,645 करोड़ मिशन अब देश में ही बनेगी ड्रेजिंग मशीनें
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “सिर्फ 3 महीने में अदानी ग्रुप की कंपनी ने किया 10 गुना ज्यादा मुनाफा!”