जब AWS बंद हुआ, तो ठप पड़ गया इंटरनेट! Snapchat, Canva और Netflix पर असर

AWS डाउन के कारण इंटरनेट सर्विसेज़ ठप
AWS सर्वर फेल होने से Snapchat, Canva और Netflix जैसे ऐप बंद हुए

सोमवार की दोपहर जब लोग अपने फोन पर Snapchat, Canva या Roblox गेम चला रहे थे, तभी सब कुछ अचानक रुक गया. चैट नहीं चल रही थी, डिज़ाइन नहीं बन रहा था और गेम लोड नहीं हो रहा था. इंटरनेट सही था, लेकिन Amazon Web Service (AWS) डाउन हो गई थी आमतौर पर सोमवार का दिन काम की शुरुआत का होता है, लेकिन इस बार यह टेक दुनिया के लिए Slow Monday बन गया. AWS में आई गड़बड़ी के कारण Snapchat, Canva, Roblox, Fortnite और कई फूड डिलीवरी व बैंकिंग ऐप्स बंद हो गए.

Down Detector वेबसाइट के मुताबिक इस दौरान 1 करोड़ 10 लाख से ज़्यादा शिकायतें दर्ज हुईं. इनमें से करीब 15,000 यूज़र्स सीधे AWS की दिक्कत से प्रभावित हुए, जबकि बाकी उन ऐप्स के यूज़र्स थे जो AWS सर्वर पर चलते हैं भारत में यह परेशानी दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई. शुरुआत में Snapchat, Canva और Roblox बंद हुए, फिर असर Netflix, Disney+, Doordarshan और Amazon Connect तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर #AWSDown और #Snapchat Not Working ट्रेंड करने लगे.


Amazon के सर्वर में आई तकनीकी खराबी

Amazon ने बताया कि यह दिक्कत उसके US East One Region के सर्वर में आई थी. वहां कई सर्विसेज़ में एरर रेट और लेटेंसी बढ़ गई थी, यानी डेटा की स्पीड कम हो गई थी. इससे कई ऐप्स और वेबसाइट्स बंद हो गईं कंपनी के मुताबिक, यह समस्या EC2 Internal Network Error की वजह से हुई. साथ ही Load Balancer Monitoring System फेल हो गया था, जो यह पता लगाता है कि कौन-सा सर्वर काम कर रहा है और कौन नहीं जब यह सिस्टम बंद हुआ, तो सर्वर एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं हो पाए. नतीजा यह हुआ कि कई ऐप्स को अपने ही डेटाबेस तक एक्सेस नहीं मिला. इससे AWS की Simple Queue Service, Database Service और Amazon Connect भी प्रभावित हुईं. यह पूरी तरह एक डिजिटल चेन रिएक्शन की तरह फैल गया.


सोशल मीडिया पर छाई चर्चा

AWS के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई यूज़र्स ने X (Twitter) और Reddit पर लिखा, “क्या सिर्फ मेरा इंटरनेट गया है या सब बंद है? कुछ ही देर में AWS और Snapchat से जुड़े कीवर्ड्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. कई लोगों ने बताया कि उनकी फूड डिलीवरी ऐप्स, बैंकिंग सर्विसेज़ और ऑनलाइन पेमेंट भी रुक गए थे इस दिक्कत का असर सिर्फ मनोरंजन ऐप्स तक नहीं बल्कि कई कंपनियों के कामकाज पर भी पड़ा. टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब AWS जैसी बड़ी क्लाउड कंपनी रुकती है, तो पूरा इंटरनेट हिल जाता है.

AWS इस समय दुनिया की 30% से ज़्यादा Internet Services को सपोर्ट करता है. Netflix, Meta, NASA, Airbnb, Zomato और Swiggy जैसी कंपनियां भी इसी प्लेटफॉर्म पर चलती हैं टेक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे आउटेज दोबारा भी हो सकते हैं. किसी भी सिस्टम में रिस्क को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है. इस घटना के बाद अब कंपनियां सोच रही हैं कि क्या सिर्फ एक क्लाउड प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहना ठीक है कई कंपनियां अब Multi-Cloud Strategy अपनाने की तैयारी में हैं. यानी एक ही सर्विस को दो या तीन अलग-अलग क्लाउड प्लेटफॉर्म्स  जैसे Google Cloud, Azure या Oracle Cloud पर चलाया जाएगा. इससे अगर एक प्लेटफॉर्म फेल हो जाए, तो दूसरा तुरंत बैकअप के रूप में काम कर सके.

यह भी पढ़ें – EPFO का बड़ा अपडेट! अब सिर्फ 12 महीने बाद निकाल सकेंगे PF का पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *