चीन ने सोने पर दी जा रही टैक्स छूट को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है. यह कदम देश के लोगों और निवेशकों के लिए झटका साबित हो सकता है, क्योंकि चीन दुनिया के सबसे बड़े सोना बाजारों में से एक है, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियमों के तहत बीजिंग अब उन दुकानदारों को वैट VAT में राहत नहीं देगा, जो शंघाई गोल्ड एक्सचेंज से खरीदे गए सोने को बेचते हैं. चाहे सोना सीधा बेचा जाए या तैयार करने के बाद, अब टैक्स पूरी तरह देना होगा, यह फैसला चीन के वित्त मंत्रालय ने लिया है. इसका उद्देश्य सरकारी कमाई बढ़ाना है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था और प्रॉपर्टी मार्केट दोनों कमजोर चल रहे हैं. लेकिन इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा क्योंकि अब सोना खरीदना महंगा हो जाएगा.
सोना खरीदना अब जेब पर भारी पड़ेगा
नया नियम न सिर्फ सोने की ईंटों, सिक्कों और बार्स पर लागू होगा, बल्कि ज्वेलरी और फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सोने पर भी टैक्स देना होगा इससे चीन में सोने की कीमतें बढ़ेंगी और मांग घट सकती है. पिछले कुछ महीनों में रिटेल मार्केट निवेशकों की भारी खरीदारी की वजह से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई थी. लेकिन अब टैक्स छूट खत्म होने से चीन में खरीदारी धीमी पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें – सोना-चांदी पर सरकार की बड़ी चाल! 4 नवंबर को होगी अहम बैठक, तय होगा नया गेम प्लान
दुनिया के गोल्ड मार्केट पर असर
चीन के इस फैसले का असर दुनिया भर के सोना बाजार पर भी पड़ सकता है. चीन सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है, और यहां की नीति में बदलाव से गोल्ड प्राइस पर सीधा असर पड़ता है, हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है. यह उस समय हुआ जब एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ETF में खरीदारी कम हो गई और भारत में त्योहारों के खत्म होने से मांग भी घट गई.
इसके बावजूद सोने की कीमतें अब भी करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास हैं. बाजार में अभी भी कई कारण हैं जो सोने की कीमतों को ऊपर बनाए रखे हुए हैं जैसे अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही तो अगले एक साल में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. हालांकि चीन के टैक्स नियम से निवेशकों की सोच और खरीदारी का तरीका बदल सकता है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के इस कदम से विश्व गोल्ड मार्केट में नई हलचल देखने को मिलेगी, अब निवेशक ज्यादा सोच समझकर निवेश करेंगे आर्थिक जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें सिर्फ बाजार की स्थिति से नहीं, बल्कि देशों की टैक्स नीतियों और फैसलों से भी तय होंगी सोने की चमक अब सिर्फ उसकी कीमत से नहीं, बल्कि सरकारों की नीतियों से भी जुड़ गई है. चीन का यह फैसला इस बात का संकेत है कि दुनिया भर में गोल्ड ट्रेड की दिशा आने वाले समय में बदल सकती है.
यह भी पढ़ें – भारत के पास अब 880 टन गोल्ड! RBI ने बढ़ाया गोल्ड रिज़र्व, अर्थव्यवस्था को मिला सुरक्षा कवच
डिस्क्लेमर – इस खबर में दी गई जानकारी ताज़ा रिपोर्ट्स और मार्केट डेटा पर आधारित है. टैक्स नियम और गोल्ड रेट में समय के साथ बदलाव संभव हैं. निवेश का फैसला करने से पहले भरोसेमंद सोर्स से जानकारी ज़रूर जांच लें




