दीपावली का त्योहार हर घर में खुशियाँ और रोशनी लेकर आता है. दीपावली से ठीक पहले धनतेरस 2025 का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन धन, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी देव की पूजा की जाती है. धनतेरस पर कुछ खास चीज़ें खरीदना और पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. सही समय और विधि से की गई खरीदारी घर में समृद्धि लाती है.
धनतेरस 2025 की तिथि और शुभ समय
इस साल धनतेरस 19 अक्टूबर 2025 को है. पूजा का शुभ समय: शाम 7:16 से 8:20 बजे खरीदारी का शुभ समय: सुबह 12:18 बजे से रात 12:24 बजे इस समय सोना, चांदी, बर्तन, वाहन और कपड़े खरीदना शुभ होता है मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी और कुबेर देव प्रसन्न होते हैं.
मां लक्ष्मी को खुश करने वाले 5 आसान उपाय
पीतल या स्टील के बर्तन धनतेरस पर पीतल या स्टील के बर्तन खरीदें. ऐसा करने से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है गोमती चक्र खरीदकर पूजा में शामिल करें और तिजोरी में रखें. यह धन की वृद्धि का प्रतीक माना जाता है नई झाड़ू घर में दरिद्रता दूर करती है. इसे साफ हाथों से पूजा कर सही जगह रखें धनिया के बीज लेकर पूजा के बाद गमले या बगीचे में बो दें. इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है साबुत चावल घर में लाएं और दिवाली की रात पूजा में इस्तेमाल करें. बाद में इन्हें तिजोरी में रखें. इससे धन स्थायी रूप से बढ़ता है.
ध्यान रखें ये चीज़ें न खरीदें
धनतेरस पर कुछ चीज़ें अशुभ मानी जाती हैं काले या गहरे रंग की चीज़ें कांच, एलुमिनियम या चीनी मिट्टी के बर्तन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची तेल और घी इन चीज़ों को खरीदने से घर में वास्तु दोष और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है.
शिव उपाय से धन और समृद्धि
जो लोग आर्थिक परेशानी या व्यापार में नुकसान महसूस कर रहे हैं, उनके लिए भगवान शिव का सरल उपाय है. पांच साबुत हरे मूंग लें और तांबे के पात्र में शुद्ध जल भरें नंदी और भगवान कार्तिकेय के पास समर्पित करें “श्री शिवाय नमस्तुभ्यम” मंत्र का जाप करें अंत में उसी जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. मान्यता है कि इससे जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है. धनतेरस केवल खरीदारी का दिन नहीं है यह आस्था, पूजा और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है सही समय पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और अन्य शुभ वस्तुएँ लेकर घर में खुशियाँ और समृद्धि लाना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें – दीपों से आगे बढ़िए जानिए क्यों दिवाली की रात होती है सबसे शक्तिशाली साधना का समय!





One thought on “इस धनतेरस 2025 पर क्या खरीदें और क्या नहीं, जानें पूरे विधि-विधान के साथ शुभ समय”