दिवाली निवेश अलर्ट: सोना और चांदी के दाम हुए भारी गिरावट में

दिवाली पर सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट
दिवाली के मौके पर सोना और चांदी के दामों में आई गिरावट, निवेशकों के लिए अवसर

दिवाली के मौके पर सोना और चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आज चांदी के दामों में ₹13,000 तक की गिरावट आई है, जबकि सोना भी ₹3,000 तक सस्ता हुआ. पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद अचानक गिरावट देखने को मिली.


अमेरिका-चीन संबंधों में नरमी से गिरावट

कल देर रात ट्रंप ने कहा कि वह फिलहाल चीन पर पूरी तरह टेरिफ नहीं लगाएंगे. इस खबर के बाद विश्व बाजार में राहत आई और डॉलर मजबूत हुआ.  डॉलर की मजबूती के कारण सोना और चांदी के दाम नीचे आए. जब दुनिया में तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की तरफ रुख करते हैं. लेकिन तनाव कम होने पर निवेशक सोने से पैसा निकालकर अन्य जगह निवेश करते हैं. इसी वजह से कल बाजार में गिरावट आई. सोने में लगभग 0.85% और चांदी में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई. गोल्ड माइनिंग कंपनियों के शेयरों में भी लगभग 6% की गिरावट देखी गई.

यह भी पढ़ें – चमका Gold ETF और सिल्वर दोनों का सिक्का! म्यूचुअल फंड्स में हुआ अब तक का सबसे बड़ा इनफ्लो


भारतीय बाजार में आज के सोना-चांदी भाव

आज भारतीय सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव 1 ग्राम के लिए ₹1,296 और 10 ग्राम के लिए ₹12,960 है. 22 कैरेट सोने का भाव 1 ग्राम के लिए ₹1,253 और 10 ग्राम के लिए ₹12,535 है. 24 कैरेट यानी शुद्ध सोने का भाव 1 ग्राम के लिए ₹13,670 और 10 ग्राम के लिए ₹136,700 है. चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट हुई है. 1 किलो चांदी ₹169,000 में आ गई है. 1 ग्राम चांदी ₹169, 8 ग्राम ₹1,352 और 10 ग्राम ₹1,690 है. 100 ग्राम चांदी का भाव ₹16,900 दर्ज किया गया.

इतनी तेजी के बाद थोड़ी गिरावट सामान्य है. इस साल सोना 55% और चांदी 80% तक बढ़ चुकी है. धनतेरस के शुभ दिन पर थोड़ी मात्रा में सोना या चांदी खरीदना लंबी अवधि में लाभकारी साबित हो सकता है. ईटीएफ आंकड़े भी दिखा रहे हैं कि दुनिया भर में सिल्वर ईटीएफ में तेजी से पैसा आ रहा है. अगर ब्याज दरों में कटौती होती है तो गोल्ड और सिल्वर में नई लहर शुरू हो सकती है.

यह भी पढ़ें – दुनिया में चांदी की कमी, भारत में जमकर खरीदारी – सोना हुआ फीका


त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की संभावना

त्योहारी सीजन में भारत में सोना और चांदी की मांग बढ़ जाती है. आज बाजार में गिरावट आई है, लेकिन लंबी अवधि में ट्रेंड अभी भी तेजी वाला है. अगले कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों में हलचल देखने को मिल सकती है.

डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी केवल सामान्य निवेश सलाह के रूप में दी गई है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट गोल्ड & सिल्वर निवेश करने की सलाह देता है बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

One thought on “दिवाली निवेश अलर्ट: सोना और चांदी के दाम हुए भारी गिरावट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *