फैंटेसी गेमिंग में नाम बनाने वाली कंपनी Dream11 अब एक नया रास्ता चुन रही है. कंपनी ने भारत में Stock Broking Business शुरू करने के लिए आवेदन किया है. ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के बाद ड्रीम11 अपने कारोबार को नई दिशा देना चाहती है. कंपनी अपने 260 मिलियन यूजर्स के बड़े नेटवर्क का फायदा उठाकर अब स्टॉक मार्केट में उतरने की तैयारी में है.
सितंबर 2024 में ऑनलाइन मनी गेम्स पर बैन लगने से ड्रीम11 के पेड कॉन्टेस्ट्स बंद हो गए. इससे कंपनी को फ्री-टू-प्ले और ऐड-सपोर्टेड मॉडल अपनाना पड़ा. अब ड्रीम11 अपने पुराने यूजर बेस को Online Equity Broking Platform पर लाने की योजना बना रही है. कंपनी उसी यूजर बेस का इस्तेमाल करना चाहती है जो पहले रियल मनी गेमिंग में एक्टिव था. स्टॉक मार्केट उसके लिए अगला स्वाभाविक कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें – श्री सीमेंट का मुनाफा 198% बढ़ा! निवेशकों के लिए ₹80 डिविडेंड का तोहफा
ड्रीम11 की नई योजना डिस्काउंट ब्रोकिंग पर फोकस
अभी यह साफ नहीं है कि ड्रीम11 की नई सर्विस Grow या Zerodha जैसी Discount Brokerage होगी या फिर फुल सर्विस ब्रोकिंग. है कि कंपनी डिस्काउंट मॉडल अपनाए, क्योंकि इसका यूजर बेस ज्यादातर युवा और डिजिटल यूजर्स हैं. ये यूजर्स कम फीस और आसान इंटरफेस को पसंद करते हैं. ड्रीम11 को Tencent, TPG, Tiger Global, Steadview Capital और Alpha Wave Global जैसे बड़े निवेशकों का सपोर्ट मिला है. कंपनी का वैल्यूएशन करीब 8 बिलियन डॉलर है. 2008 में शुरू हुई इस कंपनी ने अब तक 1.5 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है. वर्ष 2023 में ड्रीम11 का Revenue ₹6384 करोड़ और Profit ₹188 करोड़ रहा था.
गेमिंग से ट्रेडिंग तक का सफर
गेमिंग पर बैन लगने के बाद भी ड्रीम11 ने हार नहीं मानी. अब कंपनी Stock Market में कदम रखकर अपने यूजर्स को एक नया अनुभव देना चाहती है. यह कदम दिखाता है कि भारत की नई पीढ़ी की कंपनियां अब Gaming से Finance की दिशा में तेजी से बढ़ रही हैं. अगर ड्रीम11 का यह प्रयोग सफल हुआ, तो यह भारत की डिजिटल दुनिया के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें – सिर्फ ₹34,480 सालाना में 6.94 लाख का रिटर्न! जानें LIC की ‘बीमा लक्ष्मी’ योजना की पूरी डिटेल
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “ड्रीम11 का नया मिशन: 260 मिलियन यूजर्स अब बनेंगे स्टॉक ट्रेडर्स!”