ईलॉन मस्क को मिलेगी ₹88 लाख करोड़ की सैलरी 170 देशों की जीडीपी से भी ज़्यादा!

ईलॉन मस्क की नई 88 लाख करोड़ रुपये की सैलरी
टेस्ला सीईओ ईलॉन मस्क की सैलरी 88 लाख करोड़ रुपये पहुंची, बना नया विश्व रिकॉर्ड

टेस्ला और एक्स पहले ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक ईलॉन मस्क फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनकी नई सैलरी, जो करीब 88 लाख करोड़ रुपये होने वाली है. यह अब तक किसी भी सीईओ को मिली सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है.


इतनी बड़ी सैलरी, कि जीरो गिनते गिनते थक जाएंगे

इतनी बड़ी रकम का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. 88 के बाद 12 जीरो लगाकर जो संख्या बनती है, वही मस्क की सैलरी होगी. यह रकम इतनी बड़ी है कि कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था भी इसके बराबर नहीं है.

दुनिया के 195 देशों में से सिर्फ 19 देशों की जीडीपी इतनी है, जो मस्क की एक साल की सैलरी के आसपास आती है. यानी करीब 170 देशों की जीडीपी ईलॉन मस्क की सालाना सैलरी से कम है.


टेस्ला के सामने मस्क के बड़े टारगेट

मस्क को यह सैलरी पाने के लिए कुछ बड़े लक्ष्य पूरे करने होंगे. पहला, उन्हें टेस्ला के रोबोट टैक्सी बिजनेस को तेजी से बढ़ाना होगा. दूसरा, टेस्ला की मार्केट वैल्यू को आने वाले 10 साल में ₹7 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹748 लाख करोड़ तक पहुंचाना होगा. अगर मस्क यह लक्ष्य हासिल कर लेते हैं, तो उन्हें टेस्ला के नए शेयर दिए जाएंगे. अभी टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी करीब 16% है, जो बढ़कर 25% से ज्यादा हो सकती है.


क्यों जरूरी है इतनी बड़ी सैलरी

टेस्ला बोर्ड का कहना है कि मस्क को कंपनी से जोड़े रखना बहुत जरूरी है. उनका मानना है कि यह सैलरी पैकेज मस्क को और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करेगा. ऐसा होने पर टेस्ला दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बन सकती है.

फिलहाल, टेस्ला के लिए हालात आसान नहीं हैं. यूरोप में कंपनी की बिक्री करीब 40% घटी है. इसका कारण मस्क की राजनीतिक बातों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके संबंधों को माना जा रहा है.


अब मस्क को देना होगा ज्यादा समय

ईलॉन मस्क कई कंपनियां चलाते हैं, इसलिए वे टेस्ला को उतना समय नहीं दे पाते. कंपनी का मानना है कि अगर उन्हें इतना बड़ा पैकेज मिलेगा, तो वे टेस्ला को ज्यादा समय और ध्यान देंगे.

यह सैलरी पैकेज न सिर्फ मस्क को इतिहास का सबसे अमीर सीईओ बनाएगा, बल्कि दुनिया के बिजनेस इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी कायम करेगा. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ईलॉन मस्क इन टारगेट्स को पूरा कर पाएंगे या नहीं.


यह भी पढ़ें – ब्रिक्स में भारत-ब्राजील की जोड़ी, डॉलर की पकड़ होगी कमजोर

One thought on “ईलॉन मस्क को मिलेगी ₹88 लाख करोड़ की सैलरी 170 देशों की जीडीपी से भी ज़्यादा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *