EPFO का बड़ा अपडेट! अब सिर्फ 12 महीने बाद निकाल सकेंगे PF का पैसा

EPFO 3.0 PF क्लेम डिजिटल अप्रूवल
नया EPFO 3.0 नियम – सिर्फ 12 महीने में PF निकालें

सरकार ने EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के नियमों में बड़ा अपडेट किया है. ये बदलाव नौकरी करने वालों की बचत और रिटायरमेंट सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए गए हैं. लेकिन कुछ नए नियमों को लेकर लोगों में सवाल भी उठ रहे हैं.


EPF क्या होता है और क्यों जरूरी है?

EPF यानी Employees’ Provident Fund एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें आपकी सैलरी से हर महीने कुछ हिस्सा जमा होता है और उतना ही पैसा आपका ऑफिस भी डालता है. यह पैसा आपकी रिटायरमेंट के समय काम आता है और टैक्स फ्री ब्याज भी देता है. जरूरत पड़ने पर आप इसमें से कुछ पैसा निकाल सकते हैं, जैसे – शादी, इलाज, पढ़ाई, घर खरीदने या नौकरी छूटने की स्थिति में.


EPFO 3.0: अब Withdrawal के नियम हुए आसान

पहले PF निकालने के लिए 13 अलग-अलग वजहें होती थीं, अब इन्हें 3 कैटेगरी में बांट दिया गया है 

इस बदलाव से PF निकालने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज़ हो गई है. अब डिजिटल वेरिफिकेशन से क्लेम जल्दी पास होगा और कागज़ी झंझट कम होंगे.


अब सिर्फ 12 महीने की नौकरी के बाद भी निकाल सकते हैं पैसा

पहले अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग सर्विस अवधि होती थी जैसे घर के लिए 5 साल, शादी के लिए 7 साल और शिक्षा के लिए 10 साल.
अब यह नियम एक जैसा कर दिया गया है. सिर्फ 12 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद ही आप PF से पैसा निकाल सकते हैं. इससे नए और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी.


अब PF से सिर्फ 75% रकम ही निकाल पाएंगे

नई गाइडलाइन के मुताबिक, कर्मचारी अब अपने कुल PF बैलेंस का केवल 75% हिस्सा ही निकाल पाएंगे. बाकी 25% रकम अकाउंट में रिटायरमेंट तक रहेगी. सरकार का कहना है कि यह नियम कर्मचारियों की भविष्य की सुरक्षा के लिए है. हालांकि, कई कर्मचारियों का मानना है कि जब पैसा उनका है, तो उसे पूरा निकालने की अनुमति मिलनी चाहिए.


बेरोजगार होने पर अब 12 महीने की शर्त

पहले अगर कोई व्यक्ति 2 महीने बेरोजगार रहता था, तो वह अपना पूरा PF निकाल सकता था. लेकिन अब यह समयसीमा बढ़ाकर 12 महीने कर दी गई है. सरकार का कहना है कि इससे लोग अपनी रिटायरमेंट सेविंग को समय से पहले खत्म नहीं करेंगे. मगर कई लोगों को लगता है कि बिना नौकरी के इतने लंबे समय तक इंतजार करना मुश्किल होगा.


Housing और Digital System से मिली राहत

अब घर खरीदने के लिए पहले की तरह 5 साल नहीं, बल्कि सिर्फ 3 साल की नौकरी के बाद भी PF से 90% रकम निकाली जा सकती है. साथ ही, EPFO ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है 

इससे कर्मचारियों को लंबे इंतजार और कागज़ी झंझट से छुटकारा मिलेगा.


सरकार की सोच और लोगों की राय

सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रक्रिया को आसान, तेज़ और सुरक्षित बनाएंगे. साथ ही, इससे डिजिटल सुविधा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी. लेकिन कई कर्मचारी और यूनियनें मानती हैं कि 75% Withdrawal Rule और 12 महीने की Unemployment Condition से परेशानी बढ़ सकती है. सरकार का कहना है कि यह कदम लंबी अवधि में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिरता के लिए फायदेमंद होगा.

यह भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 2026 से सैलरी और पेंशन में भारी बढ़ोतरी

2 thoughts on “EPFO का बड़ा अपडेट! अब सिर्फ 12 महीने बाद निकाल सकेंगे PF का पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *