FASTag बंद नहीं होंगे! NHAI ने दिया बड़ा अपडेट, KYV प्रक्रिया को किया आसान

हाईवे टोल पर कार की विंडशील्ड पर लगा FASTag और NHAI बोर्ड, बिना टेक्स्ट
FASTag

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI ने FASTag यूज़र्स के लिए Know Your Vehicle KYV  प्रक्रिया को आसान बना दिया है.  हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि जिन लोगों ने KYV नहीं किया है, उनके FASTag बंद हो जाएंगे लेकिन NHAI ने साफ किया है. कि ऐसा नहीं होगा और सभी वाहन मालिकों को प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त समय मिलेगा. 

KYV क्या है और क्यों जरूरी है

KYV यानी Know Your Vehicle एक प्रक्रिया है जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर FASTag सही वाहन से जुड़ा हो  यह Know Your Customer KYC  की तरह ही है, लेकिन इसे खासतौर पर वाहनों के लिए बनाया गया है. इसमें वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RC , गाड़ी की तस्वीरें और कुछ जरूरी जानकारी अपलोड करनी होती है 

यह प्रक्रिया “One Vehicle One Tag”  नियम को लागू करने के लिए शुरू की गई थी. यह नियम 31 अक्टूबर 2024 से लागू हुआ इसका मकसद यह है कि एक FASTag केवल एक गाड़ी में ही इस्तेमाल हो  पहले कई लोग एक ही टैग को अलग अलग गाड़ियों में इस्तेमाल कर रहे थे या उसे वाहन पर लगाने के बजाय पर्स में रख रहे थे. 

KYV अपडेट करना क्यों जरूरी है

NHAI के मुताबिक, KYV अपडेट करना सभी FASTag यूज़र्स के लिए जरूरी है ताकि टैग का गलत इस्तेमाल रोका जा सके अभी के लिए NHAI ने उन टैग्स को बंद करने का फैसला टाल दिया है. जो KYV नियमों का पालन नहीं कर रहे, लेकिन जल्द ही इस पर सख्ती की जा सकती है. अगर कोई वाहन मालिक समय पर KYV नहीं करता या उसके दस्तावेज़ गलत पाए जाते हैं, तो उसका FASTag “हॉट-लिस्ट” में जा सकता है  ऐसा होने पर टोल प्लाजा पर भुगतान में दिक्कत और समय की बर्बादी हो सकती है. इसलिए NHAI ने सभी से अपील की है कि वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें 

KYV अपडेट कैसे करें और किन दस्तावेज़ों की जरूरत है

KYV अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज़ जरूरी हैं. गाड़ी का सामने से लिया गया फोटो जिसमें नंबर प्लेट और विंडशील्ड पर लगा FASTag साफ दिखे गाड़ी के अंदर से लिया गया फोटो जिसमें FASTag का सीरियल नंबर दिखे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट RC की आगे और पीछे की फोटो पहले गाड़ी के साइड फोटो की जरूरत होती थी, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है ताकि प्रक्रिया और आसान हो सके. अब KYV अपडेट आप अपने बैंक या FASTag जारी करने वाले प्लेटफॉर्म की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से कर सकते हैं.

अपने FASTag अकाउंट में लॉग इन करें KYV या Account Settings सेक्शन में जाएं  गाड़ी की जानकारी जैसे नंबर प्लेट, VIN और इंजन नंबर जांचें जरूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें  सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा, इसके बाद बैंक या कंपनी आपके दस्तावेज़ों की जांच करेगी और अपडेट पूरा होने का मैसेज भेजेगी.

परेशानी या शिकायत के लिए क्या करें

अगर किसी वाहन मालिक को KYV अपडेट करने में दिक्कत आती है या आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो वह अपने बैंक या FASTag जारी करने वाली संस्था से संपर्क कर सकता है. इसके अलावा नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है. NHAI ने कहा है कि अभी किसी का FASTag बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन KYV अपडेट करना जरूरी है ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो इससे टोल भुगतान तेज़ और आसान रहेगा, और सिस्टम भी सही तरीके से काम करेगा.


यह भी पढ़ें – डबल खुशखबरी किसानों को सस्ता खाद, कर्मचारियों को बढ़ेगा 8वें वेतन कैबिनेट के दो बड़े फैसले

2 thoughts on “FASTag बंद नहीं होंगे! NHAI ने दिया बड़ा अपडेट, KYV प्रक्रिया को किया आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *