आज भारत में सोने का भाव: देखें 24K, 22K और 18K गोल्ड की नई कीमतें, धनतेरस से पहले मामूली गिरावट

भारत में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए आपके शहर का रेट
आज भारत में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, धनतेरस से पहले Gold Rate में हलचल.

भारत में आज यानी 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. त्योहारों के मौसम में जब सोने की खरीद बढ़ रही है, तब इस मामूली कमी ने ग्राहकों और निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. त्योहारों के करीब आते ही बाजार में फिर से सोना चर्चा में है. गुड रिटर्न्स (Good Returns) वेबसाइट के मुताबिक, आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में करीब 1 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.

Gold Rate Today  देशभर में ऐसे हैं आज के सोने के दाम

भारत के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं आज 

  • 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) की दर ₹1,25,070 प्रति 10 ग्राम, 22 
  • कैरेट गोल्ड (22K Gold) की दर ₹1,14,640 प्रति 10 ग्राम, और 18 
  • कैरेट गोल्ड (18K Gold) की दर ₹93,800 प्रति 10 ग्राम है.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहरों में आज दरों में बहुत फर्क नहीं है

  • दिल्ली और मुंबई: 24K ₹1,25,070, 22K ₹1,14,640, 18K ₹93,800 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई और कोलकाता: 24K ₹1,25,070, 22K ₹1,14,640, 18K ₹93,800 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर, भोपाल, अहमदाबाद, हैदराबाद: दरें लगभग समान हैं.

विदेशी बाजार में सोना बना रिकॉर्ड, डॉलर कमजोर

दुनियाभर में भी सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते सोने की कीमत $4,060 प्रति औंस (per ounce) तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. यह लगातार आठवां हफ्ता है जब सोने की दर बढ़ी है. जानकारों का कहना है कि राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension), डॉलर की कमजोरी (Weak Dollar) और ट्रेड टैक्स में उतार-चढ़ाव (Tariff Volatility) की वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख कर रहे हैं. अमेरिका में चार साल से लगातार महंगाई (Inflation) ज्यादा बनी हुई है, जो फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के 2% लक्ष्य से ऊपर है.इस कारण भी सोने की मांग तेजी से बढ़ी है।

यह भी पढ़ेंचमका Gold ETF और सिल्वर दोनों का सिक्का! म्यूचुअल फंड्स में हुआ अब तक का सबसे बड़ा इनफ्लो

भारत में परंपरा और निवेश दोनों में बढ़ी मांग

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि शुभता और परंपरा का प्रतीक है. धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों में लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं. इस बार भी ज्वेलरी बाजारों में भीड़ बढ़ रही है और फिजिकल गोल्ड की मांग में उछाल देखा जा रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत किसी एक देश या सरकार के फैसले पर निर्भर नहीं करती. शेयर बाजार या बॉन्ड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव नहीं होता, इसलिए इसे स्थिर निवेश माना जाता है।

खरीदारी से पहले जानें जरूरी बातें

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ बातें ध्यान में रखें सोने पर 3% GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है.यानी ज्वेलरी शॉप पर बताई गई कीमत से असली रेट थोड़ा ज्यादा हो सकता है. एक और जरूरी बात  खरीदारी के समय हमेशा BIS Hallmark Gold ही लें, ताकि सोने की शुद्धता की गारंटी बनी रहे त्योहारों से पहले सोने में आई यह हल्की गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका हो सकती है.

डिस्क्लेमर – इस न्यूज़ में दी गई सोने की कीमतें Good Returns वेबसाइट और बाजार स्रोतों पर आधारित हैं. वास्तविक दरें शहर और ज्वेलर के अनुसार बदल सकती है निवेश या खरीदारी से पहले अपने नज़दीकी स्वर्ण विक्रेता से दर की पुष्टि करें

One thought on “आज भारत में सोने का भाव: देखें 24K, 22K और 18K गोल्ड की नई कीमतें, धनतेरस से पहले मामूली गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *