भारत में इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों के दाम तेजी से गिरे हैं. 2013 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों कीमती धातुएं एक साथ इतनी नीचे आई हैं. पिछले एक साल में भारत के लोगों ने करीब 6 लाख किलोग्राम सोने की ज्वेलरी खरीदी, जबकि चीन के लोगों ने 5.70 लाख किलोग्राम सोना खरीदा था. अब बाजार में कीमतों की गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है, जबकि आम लोगों के लिए यह राहत की खबर है.
कैसे गिरे सोने चांदी के दाम?
पिछले 12 सालों में यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. सोना 6.3% तक गिर गया और चांदी में 8.4% की भारी कमी आई है. पहले सोना करीब $4381 प्रति औंस था, जो अब घटकर $4150 तक आ गया है.
बाजार के जानकारों के मुताबिक इस गिरावट के चार बड़े कारण हैं
- ज्यादा ट्रेडिंग और कर्ज पर सौदे
सिल्वर फ्यूचर्स में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा ओपन कॉन्ट्रैक्ट्स थे. जैसे ही कीमतें नीचे आईं, लोगों ने मजबूरी में बेचने शुरू कर दिया और मार्केट गिर गया. - डॉलर का मजबूत होना
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.4% बढ़ गया. डॉलर बढ़ने पर सोना-चांदी अपने आप कमजोर पड़ जाते हैं, क्योंकि इनकी कीमत डॉलर में तय होती है. - फेड की ब्याज दर नीति और चीन अमेरिका की बातचीत
फेडरल रिजर्व ने सिर्फ 0.25% की दर घटाने की बात कही और यह भी संकेत मिला कि चीन-अमेरिका में तनाव कम हो सकता है. इससे निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर से पैसा निकाल लिया. - बड़े निवेशकों की चाल
बड़े बैंक और फंड पहले ही शॉर्ट पोजीशन ले चुके थे. जब कीमतें नीचे आईं, उन्होंने मुनाफा कमा लिया और छोटे निवेशक नुकसान में रहे.
डॉलर बनाम गोल्ड की पुरानी जंग
यह सिर्फ एक सामान्य गिरावट नहीं, बल्कि “डॉलर बनाम गोल्ड” की जंग का हिस्सा है. 1960 के दशक में अमेरिका और लंदन ने मिलकर “गोल्ड पूल सिस्टम” बनाया था ताकि सोने की कीमत $35 प्रति औंस से ऊपर न जाए. आज भी कुछ वैसा ही हो रहा है, बस खिलाड़ी नए हैं. डॉलर की ताकत बनाए रखने के लिए सोने की कीमतें नियंत्रित रखने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें – $4300 तक पहुंची सोने की कीमत, दुनिया भर के सेंट्रल बैंक खरीद रहे गोल्ड!
भारत में आज के सोना चांदी के भाव
अब बात करते हैं भारतीय बाजार के ताजा रेट की.
चांदी के रेट
- 1 ग्राम चांदी ₹151.87
- 10 ग्राम चांदी ₹1518.73
- 1 किलो चांदी ₹1,51,873
सोने के रेट
- 18 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹11,500
- 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,23,290
- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,34,460
कुछ दिन पहले तक चेन्नई जैसे शहरों में चांदी की कीमत ₹1,90,000 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें लगभग ₹40,000 की गिरावट आ चुकी है.
निवेशकों के लिए अलर्ट, खरीददारों के लिए मौका
यह गिरावट आम लोगों के लिए अच्छी खबर है, लेकिन जिन्होंने Gold या Silver में निवेश किया था, उनके लिए यह झटका है. कई लोगों को उम्मीद थी कि चांदी की कीमत ₹4 लाख प्रति किलो तक जाएगी, पर अब यह तेजी से नीचे आ रही है.
शादी-विवाह के सीजन में सोना या चांदी के गहने बनवाने वालों के लिए यह सही समय है. अमेरिका द्वारा चीन पर 150% टैरिफ लगाने का असर आने वाले दिनों में फिर से सोने-चांदी के दामों को ऊपर ले जा सकता है.
आगे क्या रहेगा सोना चांदी का रुख?
आने वाले दिनों में Gold और Silver के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की खबरें सीधे कीमतों को प्रभावित करेंगी निवेशक जल्दबाजी न करें और बाजार पर नजर बनाए रखें. अगर घर में शादी या त्यौहार है, तो यह सोना खरीदने का अच्छा समय हो सकता है.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक GOLD & SILVER निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “इतनी बड़ी गिरावट आख़िरी बार 2013 में आई थी जानिए क्यों टूटा सोना चांदी का बाजार”