अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए अच्छे मौक़े बनते दिख रहे हैं. एक साथ 5 कंपनियां IPO लॉन्च करने जा रही हैं, जिनमें Groww और Pine Labs जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं इस हफ्ते 2 मेनबोर्ड और 3 SME IPO ओपन होंगे. साथ ही 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है. यानी आने वाले दिनों में मार्केट में ट्रेडिंग एक्शन और बढ़ने वाला है.
Groww और Pine Labs के IPO की तैयारी पूरी
फिनटेक सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां Groww और Pine Labs इस महीने IPO लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
Groww IPO
Groww का IPO 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ₹6,632 करोड़ जुटाने का प्लान कर रही है, जिसमें ₹1,060 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹5,572 करोड़ का OFS Offer For Sale शामिल है. फिनटेक इंडस्ट्री की तेजी को देखते हुए इस IPO में जबरदस्त रेस्पॉन्स की उम्मीद है.
Pine Labs का IPO
Pine Labs का IPO 7 नवंबर को खुलेगा और 11 नवंबर तक जारी रहेगा. यह ₹2,080 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा और इसके साथ 8.23 करोड़ शेयर्स OFS के जरिए बेचे जाएंगे. कंपनी काफी समय से लिस्टिंग की तैयारी कर रही थी, इसलिए यह लॉन्च निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.
फिनटेक सेक्टर पर असर Groww और Pine Labs दोनों टॉप फिनटेक प्लेयर्स हैं. दोनों IPO आने से इस सेक्टर में निवेश का माहौल और पॉजिटिव हो सकता है और मार्केट सेंटिमेंट मजबूत बनने की उम्मीद है.
तीन SME कंपनियां भी ला रही हैं अपना IPO
मेनबोर्ड के साथ इस हफ्ते 3 SME कंपनियां भी अपने IPO लॉन्च करने वाली हैं.
Shreeji Global FMCG
Shreeji Global FMCG का IPO 4 नवंबर से 7 नवंबर तक ओपन रहेगा. कंपनी ₹85 करोड़ जुटाने की योजना में है और इसके तहत 0.68 करोड़ शेयर जारी होंगे यह कंपनी फास्ट-ग्रोइंग FMCG सेगमेंट में काम करती है.
Finbud Financial
Finbud Financial का IPO 6 नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर तक चलेगा. यह ₹71.68 करोड़ का इश्यू है. कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काम करती है, जो हाल में तेजी से ग्रोथ दिखा रहा है.
Curis Lifesciences
Curis Lifesciences का IPO 7 नवंबर से 11 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा कंपनी ₹27.52 करोड़ जुटाएगी और 0.22 करोड़ शेयर जारी करेगी हेल्थकेयर सेक्टर की बढ़ती डिमांड की वजह से इस IPO से भी अच्छे रेस्पॉन्स की उम्मीद है.
SME सेगमेंट में पिछले कुछ समय से तेज़ी देखने को मिल रही है और इन इश्यूज़ को लेकर निवेशकों में अच्छा उत्साह है.
पांच कंपनियों की नई लिस्टिंग तय
IPO लॉन्च के साथ अगले हफ्ते पांच कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगी. Orkla India की लिस्टिंग 6 नवंबर को BSE और NSE दोनों पर होगी. Studds Accessories की लिस्टिंग 7 नवंबर को तय है. Jayesh Logistics 3 नवंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. Game Changers Texfab की लिस्टिंग 4 नवंबर को होगी, जबकि Safecure की लिस्टिंग 6 नवंबर को BSE SME पर तय है. इन लिस्टिंग्स से बाजार में नई हलचल और उत्साह आने की उम्मीद है.
आने वाला हफ्ता रहेगा IPO के नाम
नवंबर का पहला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है. बड़ी और छोटी दोनों तरह की कंपनियां निवेशकों को नए अवसर दे रही हैं खासकर Groww और Pine Labs जैसे बड़े IPO से बाजार में रौनक लौट सकती है, अगर इन IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो आने वाले महीनों में और कई कंपनियां बाजार में उतरने की तैयारी कर सकती हैं. कुल मिलाकर अगले हफ्ते निवेशकों के लिए बाजार में जोश और उम्मीद दोनों देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें – पाइन लैब्स का IPO लॉन्च अलर्ट! 7 नवंबर से शुरू होगा 2025 का सबसे चर्चित ऑफर
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “नवंबर की शुरुआत धमाकेदार, Groww और Pine Labs समेत पांच IPO तैयार!”