सरकार का बड़ा फैसला! अब सिर्फ 72 घंटे में मिलेगा GST नंबर — छोटे बिजनेस में खुशी की लहर

ऑफिस में खुश भारतीय कारोबारी, 72 घंटे में GST नंबर नीति का जश्न मनाते हुए
भारत सरकार के नए नियम से उद्यमियों को अब सिर्फ 72 घंटे में मिलेगा GST नंबर, जिससे व्यापार प्रक्रिया आसान हुई।

भारत सरकार ने GST सिस्टम में बड़ा कदम उठाया है. अब छोटे और नए बिजनेस को GST नंबर मिलने में लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. जो बिजनेस कम टैक्स जोखिम वाले हैं, उन्हें सिर्फ 72 घंटे में GST रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा. यह बदलाव 1 नवंबर 2025 से लागू हो गया है. पहले GST रजिस्ट्रेशन मिलने में काफी दिन लगते थे. कई बार लोग हफ्तों तक इंतज़ार करते थे. अब यह समय काफी कम हो गया है. इस फैसले से छोटे व्यापारियों में खुशी का माहौल है. सरकार ने GST नियमों में अपडेट करके Rule 9A जोड़ा है. इस नियम से सिस्टम खुद तय करेगा कि कौन सा आवेदन जल्दी मंज़ूर करना है. अगर किसी बिजनेस की हर जानकारी सही है और उस पर टैक्स का जोखिम कम है, तो उसे ऑटो-अप्रूवल मिल जाएगा.

छोटे बिजनेस को मिल रही बड़ी राहत

नए नियम आने के बाद कई बिजनेस को सिर्फ कुछ ही दिनों में GST नंबर मिल चुका है. पहले लोग परेशान हो जाते थे क्योंकि बिजनेस शुरू करने में देरी होती थी, अब चीजें तेज़ और आसान हो गई हैं. छोटे व्यापारी और स्टार्टअप्स कह रहे हैं कि अब वे बिना देरी अपना काम शुरू कर सकते हैं, कई लोगों ने लिखा कि अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलने या सप्लाई शुरू करने में दिक्कत नहीं होगी इंटरस्टेट सामान भेजना भी अब ज़्यादा आराम से हो पाएगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्पीड बढ़ने से काम में रुकावट नहीं आएगी इन बदलावों से नए बिजनेस को मार्केट में जल्दी उतरने में मदद मिलेगी.

ध्यान रखकर करें अप्लाई डॉक्यूमेंट सही होना ज़रूरी

हालांकि सिस्टम तेज़ हो गया है, लेकिन डॉक्यूमेंट सही होना बहुत ज़रूरी है. अगर कोई गलत जानकारी देता है तो बाद में जांच होगी इसलिए बिजनेस को चाहिए कि अपने कागज़, इनवॉइस और रिटर्न सही रखें. सरकार इस प्रक्रिया को तकनीक से चलाएगी डेटा देखकर यह तय होगा कि किसी आवेदन पर तुरंत मंज़ूरी देनी है या नहीं अगर जानकारी क्लियर होगी, तो GST नंबर जल्दी मिल जाएगा कई बिजनेस मालिक कह रहे हैं कि यह बदलाव उनके लिए बहुत फायदेमंद है कई लोगों ने बताया कि उन्हें पहली बार लगा कि सरकार वाकई छोटे व्यापारियों की मदद कर रही है. व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस तरह के और फैसले आगे भी आएंगे लोगों का कहना है कि अगर ऐसे कदम जारी रहे तो देश में बिजनेस और तेज़ी से बढ़ेगा

यह भी पढ़ें – L&T की रिकॉर्ड तिमाही विदेशी प्रोजेक्ट्स से 59% ऑर्डर, रेवेन्यू ₹68 हजार करोड़ पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *