Hyundai Motors Q2 रिजल्ट मुनाफा 14% बढ़ा, आय ₹17,000 करोड़ के पार!

Hyundai Motors Q2 रिजल्ट 2025 में मुनाफा 14% बढ़ा
Hyundai Motors ने Q2 Result

Hyundai Motors ने अपने Quarter 2 (Q2) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का प्रदर्शन इस बार अच्छा रहा है. आय में थोड़ी बढ़ोतरी दिखी है, जबकि मुनाफा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है. कंपनी ने यह रिजल्ट दोपहर करीब 2:40 बजे जारी किए इस बार Hyundai ने सिर्फ नतीजे साझा किए हैं, किसी डिविडेंड या बोनस की घोषणा नहीं की.

पिछले साल Q2 में Hyundai की कुल आय करीब ₹17,452 करोड़ थी. इस बार यह बढ़कर ₹17,692 करोड़ हो गई यानी कंपनी की आय में करीब ₹240 करोड़ की हल्की बढ़ोतरी हुई है. अगर पिछले क्वार्टर यानी Q1 से तुलना करें तो भी स्थिति बेहतर रही. उस समय Hyundai की आय करीब ₹16,600 करोड़ थी, जो अब ₹17,000 करोड़ के पार पहुँच गई है. यह दिखाता है कि कंपनी की बिक्री और उत्पादन में लगातार सुधार हो रहा है.

खर्चों में कमी, मुनाफा बढ़ा

Hyundai ने इस बार अपने खर्चों पर अच्छा नियंत्रण रखा है. पिछले साल Q2 में कंपनी का कुल खर्च ₹15,602 करोड़ था, जो घटकर ₹15,566 करोड़ रह गया. यानी खर्चों में थोड़ी कमी आई है, जिससे कंपनी का मुनाफा बढ़ा है. हालाँकि पिछली तिमाही के मुकाबले खर्चों में थोड़ा इजाफा हुआ है. Q1 में कंपनी का खर्च लगभग ₹14,000 करोड़ था, जो अब करीब ₹15,000 करोड़ हो गया. इसके पीछे उत्पादन और मार्केटिंग खर्च में बढ़ोतरी एक कारण रही.

मुनाफे और EPS में शानदार बढ़त

Hyundai Motors का Net Profit इस बार बढ़कर ₹1,572 करोड़ हो गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹1,375 करोड़ था. यानी कंपनी का मुनाफा करीब 14% बढ़ा है. पिछली तिमाही की तुलना में भी Hyundai का प्रदर्शन बेहतर रहा. Q1 में मुनाफा करीब ₹1,369 करोड़ था, जो अब 1572 करोड़ हो गया. कंपनी का EPS Earnings Per Share भी इस बार बढ़कर ₹16 से ₹19 हो गया है. यह दर्शाता है कि कंपनी अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने में सफल रही है.

कंपनी अब अपने नए मॉडल्स और इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान दे रही है. आने वाले महीनों में Hyundai भारत में अपने कई नए वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है. इससे कंपनी की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है. इस तिमाही के नतीजे बताते हैं कि Hyundai ने खर्चों को नियंत्रित रखते हुए मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी की है. लगातार बढ़ता प्रॉफिट और मजबूत प्रदर्शन यह दिखाता है कि कंपनी की ग्रोथ अभी जारी है.

यह भी पढ़ें – L&T की रिकॉर्ड तिमाही विदेशी प्रोजेक्ट्स से 59% ऑर्डर, रेवेन्यू ₹68 हजार करोड़ पार


डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी कंपनी रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

One thought on “Hyundai Motors Q2 रिजल्ट मुनाफा 14% बढ़ा, आय ₹17,000 करोड़ के पार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *