सोना-चांदी पर सरकार की बड़ी चाल! 4 नवंबर को होगी अहम बैठक, तय होगा नया गेम प्लान

भारत की नई गोल्ड-सिल्वर रणनीति, संसद भवन और बुलियन मार्केट
सोने और चांदी

केंद्र सरकार अब सोने और चांदी Gold Silver के कारोबार को लेकर नई तैयारी में जुट गई है मंत्रालय ने 4 नवंबर को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है इसमें RBI, DGFT, SEZ, व्यापार मंत्रालय और कई सरकारी व निजी बैंकों के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक का मुख्य मकसद है गोल्ड और सिल्वर की कीमतों  Gold Silver Price  को स्थिर रखना और भारत को विश्व स्तर पर बुलियन ट्रेडिंग हब  Bullion Trading Hub  के रूप में मजबूत बनाना.

IIBX की ट्रेडिंग पर सरकार की नजर

सरकार की नजर इस समय गिफ्ट सिटी Gift City  में बने इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज  IIBX पर है. यह प्लेटफॉर्म भारत को एक अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट देने के लिए शुरू किया गया था. लेकिन अब तक इसका ट्रेड वॉल्यूम उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि बैंकों की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए और ट्रेडिंग सिस्टम को और आसान बनाया जाए. सरकार चाहती है कि घरेलू बैंक, विदेशी निवेशक और एक्सचेंज से जुड़े लोग इसमें ज्यादा सक्रिय हों ताकि IIBX को ग्लोबल स्तर पर मजबूत बनाया जा सके. सरकार का लक्ष्य है कि भारत सिर्फ सोना खरीदने वाला देश न रहे, बल्कि एक मजबूत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बने, जहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की दिशा तय हो.

कीमतों में उतार चढ़ाव पर नियंत्रण की तैयारी

हाल के समय में सोने और चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखा गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों के असर से भारत में इन धातुओं के दाम लगातार ऊपर नीचे होते रहे हैं. वित्त मंत्रालय इस स्थिति पर काबू पाने के लिए एक नई रणनीति तैयार कर रहा है. बैठक में यह तय किया जाएगा कि बाजार में नियंत्रण कैसे लाई जाए ताकि ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को भरोसेमंद माहौल मिल सके. सरकार चाहती है कि कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए नियम और प्रक्रिया आसान हों और कारोबारियों को साफ सुथरा सिस्टम मिले. इससे सोने और चांदी का बाजार अधिक पारदर्शी और स्थिर हो सकेगा.

भारत को बनाना है बुलियन मार्केट का केंद्र

भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना खरीदने वाले देशों में से एक है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि देश को सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि एक विश्व मार्केट सेंटर बनाया जाए. गिफ्ट सिटी में मौजूद IIBX को इस दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है. अब सरकार इसे और मजबूत बनाना चाहती है ताकि ज्यादा निवेशक इसमें शामिल हों और भारत का गोल्ड-सिल्वर ट्रेडिंग कारोबार तेज़ी से बढ़े. 4 नवंबर की यह बैठक सोने चांदी के बाजार के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है. सरकार की यह पहल भारत को आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर ट्रेडिंग का नया केंद्र बना सकती है.

यह भी पढ़ें – Gold Price क्या अब सोने में निवेश करना सही रहेगा या इंतजार करें?

डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक मार्केट निवेश करने की सलाह देता है बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले.

One thought on “सोना-चांदी पर सरकार की बड़ी चाल! 4 नवंबर को होगी अहम बैठक, तय होगा नया गेम प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *