भारत बनेगा एशिया का Real Estate Powerhouse जानिए कैसे REIT बदल रहा गेम!

2030 तक दोगुना होगा भारत का REIT मार्केट – नाइट फ्रैंक रिपोर्ट
REIT मार्केट 2030 तक दोगुना


भारत का Real Estate Investment Trust REIT Market अगले कुछ सालों में तेजी से बढ़ने वाला है. नाइट फ्रैंक इंडिया और Confederation of Indian Industry CII की नई रिपोर्ट के मुताबिक. यह मार्केट 2030 तक करीब 19.7 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. फिलहाल इसका आकार 10.4 लाख करोड़ रुपए है. यानी पांच साल में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की संभावना है.

रिपोर्ट के मुताबिक. भारत का Commercial Real Estate CRE सेक्टर अब तकनीक. शहरों के विस्तार और नई नीतियों की वजह से बदल रहा है. इन सुधारों से निवेशकों को ज्यादा मौके मिलेंगे और REIT मार्केट को मजबूती मिलेगी. स्मार्ट सिटी मिशन डिजिटल बदलाव और व्यापार का माहौल में सुधार के चलते भारत अब विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में निवेश और तेजी से बढ़ेगा.

प्राइवेट इन्वेस्टमेंट से बाजार को नई ताकत मिली

रिपोर्ट में बताया गया है कि Private Equity Investment में पिछले कुछ सालों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 2011 में जहां यह लगभग 500 मिलियन डॉलर थी. वहीं 2019 तक यह मल्टी बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और बाजार में भरोसेमंद माहौल बढ़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का टैक्स सिस्टम और निवेश के लिए माहौल अब पहले से ज्यादा आसान हुआ है. इससे डेवलपर्स और निवेशकों को नए अवसर मिल रहे हैं और बाजार में सुधार जारी है.

रिपोर्ट के अनुसार – वित्त वर्ष 2025 में भारत का Organized Retail Consumption करीब 8.8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. इसमें मॉल हाई स्ट्रीट मार्केट एयरपोर्ट और ट्रांजिट रिटेल जैसे नए बिजनेस मॉडल शामिल हैं. यह रुझान दिखाता है कि अब ग्राहक सिर्फ खरीदारी नहीं. बल्कि बेहतर अनुभव भी चाहते हैं. बाजार अब Consumer Centric और Experience Driven दिशा में आगे बढ़ रहा है.

ग्रीन और स्मार्ट ऑफिस स्पेस की बढ़ती जरूरत

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल ने कहा कि भारत का कमर्शियल रियल एस्टेट अब पहले से ज्यादा आधुनिक और डिजिटल हो गया है. कंपनियां अब Green. Smart और Future Ready Spaces की ओर बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि ऑफिस की जरूरतें बदल रही हैं. मजबूत रिटेल ग्रोथ और डिजिटल नेटवर्क के विस्तार ने बाजार का ढांचा बदल दिया है. अब कंपनियां ऐसे ऑफिस चाहती हैं जो एनर्जी बचाने वाले और काम के लिए बेहतर हों. बैजल ने बताया कि जब भारत 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. तब कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर रोजगार बढ़ाने और शहरों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है.

REIT मार्केट बनेगा भारत की अर्थव्यवस्था की ताकत

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वर्षों में भारत का REIT Market घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों के लिए आकर्षक रहेगा. बेहतर टैक्स सिस्टम और भरोसेमंद नीतियों से इस क्षेत्र में तेजी बनी रहेगी. 2030 तक भारत का REIT मार्केट 19.7 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. जिससे यह एशिया के सबसे मजबूत रियल एस्टेट मार्केट्स में शामिल होगा. भारत का कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर अब सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं है. यह देश की आर्थिक वृद्धि और शहरों के विकास की ताकत बन चुका है. आने वाले वर्षों में REIT Market भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती देगा.


यह भी पढ़ें – पुणे में घरों की कीमतें गिर रही हैं! IT सेक्टर की अनिश्चितता ने मिड-सेगमेंट प्रॉपर्टी को प्रभावित किया

One thought on “भारत बनेगा एशिया का Real Estate Powerhouse जानिए कैसे REIT बदल रहा गेम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *