गुरुवार को शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली. दिन की शुरुआत तेजी से हुई, लेकिन आखिर में निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि, आईटी सेक्टर के शेयरों की मजबूती ने बाजार को बड़ा सहारा दिया.
निफ्टी और बैंक निफ्टी में मामूली गिरावट
दिन के दौरान निफ्टी 26,200 के पार पहुंचा, लेकिन आखिर में यह करीब 25,900 अंकों पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी में लगभग 70 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 58,000 के आसपास बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफा वसूली दिखी, जिससे दोनों लाल निशान में आ गए दिनभर के कारोबार में 1639 शेयरों में गिरावट और 1236 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें – निफ्टी-सेंसेक्स ने दी दिवाली की बधाई! मुहूर्त ट्रेडिंग में बढ़त,अगले साल तक 95,000 तक जा सकता है सेंसेक्स
Infosys और HCL Tech जैसे आईटी शेयरों में उछाल
आज सबसे ज्यादा चमक आईटी सेक्टर में दिखी. Infosys करीब 4% की बढ़त के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा. HCL Tech और TCS में भी क्रमशः 2.5% और 2% की मजबूती देखने को मिली. वहीं, Axis Bank, Shriram Finance और ONGC जैसे शेयरों ने भी बाजार को मजबूती दी. इसके विपरीत, Eicher Motors, Bharti Airtel, UltraTech Cement और JSW Steel जैसे स्टॉक्स में 1.5% से 3% तक की गिरावट रही.
मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह बोले ये गिरावट चिंता की बात नहीं
Jio Investment Limited के मार्केट एक्सपर्ट गौरांग शाह ने कहा, बाजार में जो हल्की गिरावट आई है, वो चिंता की बात नहीं है. पिछले कई दिनों से बाजार लगातार ऊपर जा रहा था, इसलिए यह नेचुरल करेक्शन है.” उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में दूसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, जिससे बाजार को नई ताकत मिल सकती है. अगर निफ्टी पहले ही 26,200 के ऊपर गया है और अब थोड़ा नीचे आया है, तो इसे सामान्य उतार-चढ़ाव ही समझें.”
यह भी पढ़ें – निफ्टी में 10% से ज्यादा उछाल की उम्मीद, 2025 बनेगा निवेशकों का साल
आईटी शेयरों में लंबी अवधि के लिए बेहतर मौके
गौरांग शाह ने कहा कि आईटी सेक्टर में अभी भी अच्छा मौका है. उन्होंने कहा, अगर आप डेढ़ साल तक का नजरिया रखें तो Infosys, TCS, HCL Tech और Tech Mahindra जैसे शेयर अच्छे रिटर्न दे सकते हैं. उनके अनुसार भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते और वीजा नियमों में सुधार से आईटी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा. इसलिए लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आईटी सेक्टर एक मजबूत विकल्प हो सकता है.
निवेशकों के सवाल और गौरांग शाह की सलाह
BPCL, Vedanta, Canara Bank, Suzlon, Infosys, TVS Motors और Bajaj Auto जैसे शेयरों पर राय मांगी. गौरांग शाह ने कहा कि BPCL और Vedanta लंबे समय के निवेश के लिए अच्छे स्टॉक्स हैं. उन्होंने बताया कि Suzlon को सरकार के ग्रीन एनर्जी मिशन से फायदा होगा, जबकि Canara Bank जैसे सरकारी बैंकों की स्थिति एनपीए घटने से बेहतर हो रही है.
यह भी पढ़ें – निफ्टी जाएगा 27,255 तक! ट्रेडबुल्स ने बताए 10 ऐसे शेयर जो उड़ान भरेंगे
आज के टॉप पिक्स Axis Bank और Cholamandalam Investment
गौरांग शाह ने दो शेयरों पर खास फोकस रखने की सलाह दी Axis Bank (Target ₹1400) और Cholamandalam Investment (Target ₹1850). उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत है और आने वाले महीनों में इनसे अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “आईटी सेक्टर बना बाजार का हीरो! लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सुनहरा मौका”