LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने IPO के साथ बाजार में जोरदार एंट्री की है. कंपनी ने करीब 50% का शानदार लिस्टिंग गेन दिया, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों में इसका भाव लगभग 1 से 2 प्रतिशत तक नीचे गया है. फिलहाल, यह शेयर स्थिर चल रहा है.
इस समय बाजार में लार्ज कैप कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में सुस्ती बनी हुई है. फिर भी, LG जैसी बड़ी और मजबूत कंपनी के लिए आने वाले समय में अच्छे मौके बन सकते हैं.
कंपनी की हिस्सेदारी का हाल
LG इलेक्ट्रॉनिक्स का क्वार्टर 2 (Q2) अपडेट अक्टूबर में आया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर्स के पास 85% हिस्सेदारी है. इसके अलावा, एफआईआई (Foreign Institutional Investors) के पास 2.85% और डीआईआई (Domestic Institutional Investors) के पास 4.42% हिस्सा है. वहीं, पब्लिक के पास करीब 7.73% शेयर हैं.
कंपनी ने इनसाइड ट्रेडिंग को फिलहाल रोक दिया है. इसका मतलब है कि जल्द ही कंपनी अपना Q2 रिजल्ट घोषित करने वाली है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट की तारीख बहुत जल्द घोषित की जाएगी. अगर नतीजे बेहतर आते हैं, तो कंपनी डिविडेंड (Dividend) भी दे सकती है.
मजबूत बैलेंस शीट और बढ़ता मुनाफा
LG इलेक्ट्रॉनिक्स की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है. कंपनी के पास करीब ₹5,291 करोड़ का रिजर्व है, जबकि उस पर सिर्फ ₹428 करोड़ का कर्ज है. यानी कंपनी पर ज्यादा दबाव नहीं है और वह अपने खर्चे आसानी से संभाल सकती है.
कंपनी के मुनाफे के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में इसका नेट प्रॉफिट क्रमशः ₹1,175 करोड़, ₹1,529 करोड़, ₹1,854 करोड़ और 2025 में ₹2,200 करोड़ तक पहुंच गया है. यह दिखाता है कि कंपनी लगातार बेहतर कर रही है और उसकी कमाई बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें – निफ्टी जाएगा 27,255 तक! ट्रेडबुल्स ने बताए 10 ऐसे शेयर जो उड़ान भरेंगे
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में LG की मजबूत पकड़
LG इलेक्ट्रॉनिक्स भारत के घर-घर में जाना पहचाना नाम है. पुराने समय से लेकर आज तक LG के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी लोगों की पहली पसंद रहे हैं. इसके अलावा कंपनी ऑटो पार्ट्स, बिजनेस सॉल्यूशंस और एयर सॉल्यूशंस जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है.
कंपनी इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस जैसी सर्विस भी देती है. इससे उसे लगातार अच्छा रेवेन्यू (Revenue) मिलता है. आज के डिजिटल दौर में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में LG का बिजनेस आने वाले सालों में और आगे बढ़ने की उम्मीद है.
LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने IPO से शानदार शुरुआत की है. अब सभी की नजरें क्वार्टर 2 और क्वार्टर 3 रिजल्ट्स पर हैं. अगर नतीजे अच्छे रहे, तो कंपनी अपने निवेशकों को डिविडेंड देकर खुश कर सकती है. मजबूत बैलेंस शीट, कम कर्ज और बढ़ते मुनाफे के साथ LG इलेक्ट्रॉनिक्स आने वाले समय में भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद निवेश विकल्प साबित हो सकती है.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




