देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने 31 अक्टूबर 2025 को अपनी दूसरी तिमाही Q2 FY 26 के नतीजे जारी किए. कंपनी ने इस बार मुनाफे और कमाई दोनों में बढ़ोतरी दिखाई है, लेकिन मार्जिन में कमी आई है. इस बार असली ध्यान कंपनी की Management Commentary पर रहेगा क्योंकि अगले तिमाही में GST कट और फेस्टिव सीजन की बिक्री का असर देखने को मिल सकता है.
Q2 के नतीजे मुनाफा बढ़ा मार्जिन घटा
Maruti Suzuki का तिमाही मुनाफा ₹3,293 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹3,069 करोड़ से करीब 7.3% ज्यादा है. कंपनी की कुल कमाई यानी Revenue From Operations ₹42,100 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 13% की बढ़त दिखाती है. हालांक EBITDA ₹4,434 करोड़ रहा, जो सिर्फ 0.4% ज्यादा है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.9% से घटकर 10.5% हो गया इस तिमाही में कंपनी ने 5.5 लाख यूनिट गाड़ियां बेचीं, जो 1.7% की मामूली बढ़त है. नतीजों के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में हल्की गिरावट रही. BSE पर शेयर ₹16,170 और NSE पर ₹16,155 पर बंद हुआ.
क्यों घटे मार्जिन और क्या हैं वजहें
मार्जिन में गिरावट की मुख्य वजह बढ़े हुए खर्चे और उच्च डिस्काउंट रहे कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और कुछ नए मॉडल लॉन्च किए जिससे खर्च और बढ़ गया इसके अलावा, इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च भी बढ़े, जिसका असर मुनाफे पर पड़ा. हालांकि बेहतर रियलाइजेशन और एक्सपोर्ट में इजाफा कंपनी के लिए राहत भरा रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट हिस्सा 14% था, जो अब बढ़कर 20% के करीब पहुंच गया है. देश में गाड़ियों की बिक्री सीमित रही, लेकिन विदेशों में Maruti की गाड़ियां ज्यादा बिकीं.
अब नजर मैनेजमेंट की बातों पर
इस बार Maruti Suzuki के नतीजों से ज्यादा ध्यान इस बात पर है कि कंपनी आगे क्या कहती है. Q3 में GST रेट कट और फेस्टिव डिमांड से कंपनी को फायदा मिल सकता है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले महीनों में कंपनी की बिक्री और मुनाफा दोनों बढ़ सकते हैं ब्रोकरेज हाउसेज का अनुमान था कि कंपनी का मुनाफा 4% से 25% के बीच बढ़ सकता है. इसलिए असली आंकड़े निवेशकों के लिए चौंकाने वाला साबित हो सकते हैं. कंपनी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपने मार्जिन सुधारने की है. इसके लिए उसे रॉ मटेरियल की लागत डिस्काउंट ऑफर और उत्पादन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. अगर ऐसा हुआ, तो Maruti Suzuki की अगली तिमाही के नतीजे और मजबूत हो सकते हैं.
Q3 से उम्मीदें
फेस्टिव सीजन और टैक्स कटौती से कंपनी को अगले तिमाही में अच्छी बढ़त मिल सकती है. Maruti ने अपनी SUV रेंज और नई कार लॉन्चेस पर फोकस बढ़ाया है जिससे बिक्री में तेजी आ सकती है. कुल मिलाकर, कंपनी के Q2 नतीजे स्थिर हैं मुनाफा और रेवेन्यू बढ़े हैं, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना हुआ है. अब सबकी नजर आने वाले तिमाही पर है, जो तय करेगा कि Maruti Suzuki आने वाले महीनों में कितनी रफ्तार पकड़ती है.
यह भी पढ़ें – पिडीलाइट का मुनाफा बढ़ा, पर बाजार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी कंपनी!
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी कंपनी रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “Q2 में Maruti की कमाई ₹42,100 करोड़ पार, पर खर्चों ने घटाया मुनाफे का असर”