Microsoft का बड़ा दांव: OpenAI में 27% हिस्सेदारी के साथ नई AI साझेदारी की शुरुआत

Microsoft और OpenAI की साझेदारी का प्रतीक हाई-टेक डिजिटल हैंडशेक इमेज
AI की दुनिया में नई शुरुआत — Microsoft और OpenAI के बीच 135 अरब डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है. OpenAI ने अपने पुराने और प्रमुख निवेशक Microsoft Corporation को कंपनी की 27% हिस्सेदारी देने का ऐलान किया है. इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 135 अरब डॉलर बताई जा रही है. यह समझौता OpenAI की नई रिस्ट्रक्चरिंग योजना का हिस्सा है, जिस पर लगभग एक साल से बातचीत चल रही थी.

इस के साथ दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से बनी उलझन खत्म हो गई है. अब नॉन-प्रॉफिट कंपनी से आगे बढ़कर मुनाफे वाली कंपनी के रूप में काम करेगी. नए समझौते के तहत Microsoft को 2032 तक OpenAI की सभी AI तकनीकों और AGI Artificial General Intelligence मॉडल्स का एक्सेस मिलेगा. इन मॉडलों का इस्तेमाल ऐसी मशीनें बनाने में होगा जो इंसानों की तरह सोच और समझ रखती हों. इस डील के साथ OpenAI ने एक नई मॉडल बनाई है OpenAI Foundation. इसे करीब 130 अरब डॉलर की इक्विटी हिस्सेदारी दी जाएगी. यह फाउंडेशन स्वास्थ्य शोध और सामाजिक कल्याण परियोजनाओं पर काम करेगा.

OpenAI के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने बताया कि कंपनी ने अपनी नए निवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि अब कंपनी का मॉडल पहले से ज्यादा साफ और सरल है. गैर लाभकारी टीम अब भी मुनाफे वाली मॉडल पर नियंत्रण रखेगी. इससे कंपनी को AGI डेवलपमेंट के लिए जरूरी संसाधन आसानी से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह बदलाव कंपनी को भविष्य की जरूरतों के अनुसार और मजबूत बनाएगा.

दिलचस्प बात यह है कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को इस नए मॉडल में कोई व्यक्तिगत हिस्सेदारी नहीं दी गई है. वहीं, इस डील के बाद Microsoft के शेयर 4.2% बढ़कर $553.72 तक पहुंच गए. यह समझौता पूरी AI इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. OpenAI और Microsoft की यह साझेदारी आने वाले सालों में AI रिसर्च और डेवलपमेंट को नई दिशा देगी. 

यह भी पढ़ें – ईलॉन मस्क को मिलेगी ₹88 लाख करोड़ की सैलरी 170 देशों की जीडीपी से भी ज़्यादा!

One thought on “Microsoft का बड़ा दांव: OpenAI में 27% हिस्सेदारी के साथ नई AI साझेदारी की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *