दिवाली के मौके पर मार्केट को लेकर एनालिस्ट्स का मूड काफी पॉजिटिव है. ज़्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले साल में इक्विटी मार्केट Equity Market बाकी सभी एसेट्स से बेहतर रिटर्न देगा एक सर्वे में करीब 80% एनालिस्ट्स ने कहा कि अगले साल इक्विटी सबसे ज्यादा मुनाफा दे सकती है. गोल्ड Gold को दूसरे नंबर पर रखा गया, जबकि रियल एस्टेट Real Estate और बाकी सेक्टर्स से औसत प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है फिलहाल सेंसेक्स लगभग 25,850 के आसपास ट्रेड कर रहा है. एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है.
निफ्टी से मिल सकता है 10% से ज्यादा का रिटर्न
जब एक्सपर्ट्स से पूछा गया कि अगली दिवाली तक निफ्टी Nifty कैसा प्रदर्शन करेगा, तो ज़्यादातर ने कहा कि निफ्टी 10% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है. करीब 70% एनालिस्ट्स का अनुमान है कि निफ्टी में 10% से अधिक बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं 20% एनालिस्ट्स ने कहा कि यह बढ़त 5% से 10% के बीच रहेगी. सिर्फ 10% एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी की ग्रोथ 0% से 5% के बीच रह सकती है. कुल मिलाकर बुलिश Bullish बना हुआ है. मजबूत अर्थव्यवस्था और घरेलू निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी की वजह से मार्केट को आगे और मजबूती मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – निफ्टी जाएगा 27,255 तक! ट्रेडबुल्स ने बताए 10 ऐसे शेयर जो उड़ान भरेंगे
FMCG, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर पर रहेगा फोकस
सेक्टर्स की बात करें तो इस पोल में FMCG सेक्टर को सबसे मजबूत बताया गया है. एनालिस्ट्स का मानना है कि इस सेक्टर में आने वाले महीनों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी.
दूसरे नंबर पर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर Banking & Finance Sector रहा, जहां लोन की बढ़ती डिमांड और बेहतर रिजल्ट से ग्रोथ की उम्मीद है. तीसरे स्थान पर ऑटो सेक्टर Auto Sector है, जो लगातार रिवाइव हो रहा है और बिक्री में सुधार दिखा रहा है वहीं, फार्मा Pharma और आईटी सेक्टर IT Sector को लेकर एक्सपर्ट्स सतर्क हैं. उनका कहना है कि इन दोनों सेक्टर्स में ग्लोबल अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है. रियल एस्टेट सेक्टर को भी कमजोर प्रदर्शन वाले सेक्टर्स में शामिल किया गया है, हालांकि लंबे समय में सुधार की उम्मीद है.
अगले साल के टॉप स्टॉक्स जिन पर रहेंगी नज़रें
कौन-से स्टॉक्स Stocks आने वाले साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, पांच बड़ी कंपनियों इनमें शामिल हैं – SBI State Bank of India, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, Sam Finance और Hindustan Unilever HUL. इन कंपनियों की मजबूत स्थिति और लगातार ग्रोथ इन्हें 2025 में टॉप पर रख सकती है मार्केट एक्सपर्ट्स निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे लॉन्ग-टर्म Long-Term सोच के साथ निवेश करें और शॉर्ट-टर्म गिरावट से परेशान न हों.
कुल मिलाकर देखा जाए तो 2025 का मार्केट आउटलुक Market Outlook 2025 काफी पॉजिटिव है. एनालिस्ट्स का मानना है कि इक्विटी मार्केट में निवेश आने वाले साल का सबसे बड़ा ट्रेंड रहेगा निफ्टी में 10% से ज्यादा रिटर्न, और FMCG, बैंकिंग, ऑटो सेक्टर में मजबूती की उम्मीद के साथ निवेशकों के लिए आने वाला साल फायदेमंद साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




