OnePlus अपना नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 लॉन्च करने की तैयारी में है. खबरों के मुताबिक, इसका ग्लोबल लॉन्च नवंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है. भारत में यह फोन अगले महीने तक आ सकता है. कंपनी ने अभी लॉन्च की सही तारीख नहीं बताई है, लेकिन लीक में फोन और इसके एक्सेसरीज़ की जानकारी सामने आई है.
OnePlus 15 में मिलेगा नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा. यह नया चिपसेट तेज़ और पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा, जिससे यूज़र्स को स्मूथ अनुभव मिलेगा. इसमें 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 120W Super Flash Charging और 50W Wireless Charging सपोर्ट करेगी. इसका मतलब है कि फोन कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो जाएगा.
यह भी पढ़ें – चलते-फिरते म्यूजिक का मज़ा! Sony के नए पोर्टेबल स्पीकर्स ATF Field 3 & 5
शानदार कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स
OnePlus 15 में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बहुत स्मूथ चलेगी. फोन में तीन कैमरे होंगे 50MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 50MP पेरिस्कोप लेंस जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा. यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए शानदार साबित हो सकता है. डिज़ाइन की बात करें तो फोन में नया कैमरा मॉड्यूल और ग्लास फिनिश बैक पैनल होगा. यह इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देगा
कीमत और एक्सेसरीज़ की जानकारी
स्वीडन में लीक हुए माइक्रोसाइट के मुताबिक, OnePlus 15 के साथ दो नए एक्सेसरीज़ लॉन्च हो सकती हैं OnePlus Everyday Sling Bag और Super VOOC 120W Dual Port GaN Charger Kit. इनकी कीमत करीब SEK 599 (लगभग ₹5,600) बताई गई है. भारत में OnePlus 15 की कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है. इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट पिछले मॉडल OnePlus 13 से थोड़ा सस्ता हो सकता है. OnePlus 15 अपने पावरफुल प्रोसेसर, नए डिजाइन और सुपरफास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. कंपनी की ओर से लॉन्च की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है.
यह भी पढ़ें – Apple ने लॉन्च किया नया M5 चिपसेट, परफॉर्मेंस होगी चार गुना तेज





One thought on “OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट लीक, नए एक्सेसरीज़ के साथ आएगा नया अपग्रेड”