देश के करोड़ों किसानों को हर चार महीने में PM Kisan Yojana के तहत 2,000 रुपये मिलते हैं. लेकिन इस बार बहुत से किसानों के खाते में पैसे नहीं आए सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1,02,783 किसानों की किस्त रोक दी गई है. अब किसान जानना चाहते हैं कि किस वजह से ऐसा हुआ और बाकी किसानों को पैसे कब मिलेंगे. सरकार ने पहले चरण में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त भेज दी है. लेकिन अभी भी 9 करोड़ से ज्यादा किसान दूसरे चरण की राशि का इंतजार कर रहे हैं.
किस वजह से किस्त रोकी गई?
सिस्टम में कुछ किसानों के रिकॉर्ड में गलती पाई गई. इसलिए उनकी राशि रोक दी गई है. कारण इस प्रकार हैं जिन किसान ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन अपने नाम कराई या बैंक खाते एक ही परिवार के या फिर हैं एक से ज्यादा लोग पैसा ले रहे थे जैसे पति-पत्नी, या एक बड़ा और एक छोटा बच्चा और आधार लिंक नहीं थे E-KYC पूरी नहीं थी या फिर जमीन और आधार की जानकारी मैच नहीं हुई सरकार इन रिकॉर्ड की जांच कर रही है. जैसे ही सब सही होगा पैसे भेज दिए जाएंगे. किसान अपना नाम इन जगहों पर चेक कर सकते हैं पहला PM Kisan वेबसाइट पर नहीं तो इन जगह भी देख सकते है PM Kisan App, Kisan e-Mitra चैटबॉट, नज़दीकी CSC केंद्र
ध्यान दें “Know Your Status (KYS)” विकल्प में जाकर अपना स्टेटस देखें.
कौन कौन इस योजना का फायदा नहीं ले सकता?
सरकार के नियमों के अनुसार PM Kisan Yojana का लाभ केवल छोटे और मध्यम किसानों को दिया जाता है. बड़े अधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सरकारी कर्मचारी ग्रुप D और MTS को छोड़कर 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले लोग और टैक्स देने वाले नागरिक इस योजना के पात्र नहीं हैं. इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे और संस्थाओं या कंपनियों के नाम पर जमीन रखने वाले लोग भी इस योजना से बाहर हैं.
किस्त पाने के लिए किसान क्या करें?
जिन किसानों की किस्त अभी तक नहीं आई है, उन्हें जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कर लेने चाहिए. बैंक और आधार को लिंक कराना, DBT सक्रिय कराना, E-KYC पूरी करना और जमीन रिकॉर्ड को आधार से जोड़ना बेहद जरूरी है. अगर ये प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, तो रोकी गई किस्त भी साथ में जारी कर दी जाएगी. सरकार ने कहा है कि जो किसान अपने दस्तावेज समय पर अपडेट करेंगे, उनकी किस्त सीधे खाते में आ जाएगी. इसलिए तुरंत अपना स्टेटस चेक करें और जरूरी अपडेट पूरे करें कागज़े काम जितनी जल्दी होंगे, 2,000 रुपये उतनी जल्दी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें – सिर्फ ₹34,480 सालाना में 6.94 लाख का रिटर्न! जानें LIC की ‘बीमा लक्ष्मी’ योजना की पूरी डिटेल




