अगर आप हर महीने तय इनकम चाहते हैं और बाजार के उतार चढ़ाव से दूर रहना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम POMIS आपके लिए अच्छा विकल्प है. इस योजना में एक बार पैसा जमा करने के बाद हर महीने आपको ब्याज के रूप में इनकम मिलती है यह सरकारी योजना उन लोगों के लिए है जो सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश चाहते हैं. यानी यहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको हर महीने तय रिटर्न मिलता है.
7.4% ब्याज दर और हर महीने कमाई
इस स्कीम पर फिलहाल 7.40% सालाना ब्याज मिल रहा है. हर महीने का ब्याज आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है आप यह खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं. ब्याज की रकम आपके सेविंग अकाउंट में ऑटो-क्रेडिट या ECS के जरिए ट्रांसफर हो जाती है.
निवेश की सीमा इस स्कीम में तय है. अगर आप सिंगल अकाउंट खोलते हैं, तो अधिकतम ₹9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. वहीं, अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ ज्वॉइंट अकाउंट खोलते हैं, तो यह सीमा बढ़कर ₹15 लाख रुपये हो जाती है. इस योजना की अवधि 5 साल की होती है, यानी आपका पैसा पूरे समय सुरक्षित रहता है और आपको हर महीने तय ब्याज मिलता है.
यह भी पढ़ें – सिर्फ ₹34,480 सालाना में 6.94 लाख का रिटर्न! जानें LIC की ‘बीमा लक्ष्मी’ योजना की पूरी डिटेल
कौन खोल सकता है POMIS खाता
इस योजना में सिर्फ भारतीय नागरिक ही निवेश कर सकते हैं. NRI यानी गैर निवासी भारतीय इस स्कीम में खाता नहीं खोल सकते. कोई भी वयस्क व्यक्ति यह खाता खोल सकता है. 10 साल से ऊपर के बच्चे के नाम पर भी खाता खुल सकता है. जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो खाता उसके नाम ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस योजना में आपका मूल पैसा सुरक्षित रहता है और सिर्फ ब्याज के रूप में तय आमदनी मिलती है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम को एक लो रिस्क निवेश माना जाता है. इसमें रिटर्न तय रहता है और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित होता है. यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें हर महीने तय इनकम की जरूरत होती है, जैसे रिटायर लोग या गृहिणियां. इस स्कीम के कई फायदे हैं.
इसमें हर महीने फिक्स इनकम मिलती है. ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है और नॉमिनी जोड़ने का विकल्प भी मिलता है. मैच्योरिटी के बाद निवेशक चाहें तो अपना पैसा दोबारा इसी स्कीम में 5 साल के लिए लगा सकते हैं. इसके अलावा, ब्याज को RD खाते में ट्रांसफर करके अतिरिक्त ब्याज भी कमाया जा सकता है.
ब्याज कैसे मिलता है
अगर आप ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मौजूदा 7.4% ब्याज दर पर साल में लगभग ₹1,11,000 रुपये ब्याज मिलेगा. इसका मतलब है कि हर महीने आपके खाते में करीब ₹9,250 रुपये आएंगे. यह रकम हर महीने सीधे आपके बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में आ जाती है. 5 साल पूरे होने पर आप चाहे तो खाता फिर से रिन्यू करा सकते हैं और इनकम जारी रख सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम POMIS एक सुरक्षित और आसान तरीका है नियमित इनकम पाने का. इसमें सरकारी भरोसा है, पैसा सुरक्षित रहता है और हर महीने तय रकम मिलती है. अगर आप Fixed Monthly Income चाहते हैं, तो यह स्कीम 2025 में भी एक समझदारी भरा निवेश साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें – अगर आपकी PM किसान योजना किस्त अटकी है, तो तुरंत करें ये 4 काम वरना पैसा अटक सकता है!
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी पोस्ट ऑफिस रिपोर्ट्स पर आधारित है. निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से पोस्ट ऑफिस से परामर्श अवश्य लें.





One thought on “POMIS स्कीम 15 लाख तक जमा कर कमाएं हर महीने तय ब्याज जानिए कैसे खुलता है खाता”