जन बैंक को नहीं मिली RBI की मंजूरी, शेयर लुढ़के, मुनाफा घटा!

RBI ने Jana Bank का यूनिवर्सल लाइसेंस खारिज किया, शेयर में गिरावट

शेयर बाजार में आज हलचल देखने को मिली जब RBI  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  ने जन स्मॉल फाइनेंस बैंक  Jana Small Finance Bank  का यूनिवर्सल बैंक बनने का आवेदन खारिज कर दिया. इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में तेज गिरावट आई और यह करीब 5% तक फिसल गया. बीएसई पर यह शेयर ₹450.45 पर बंद हुआ, जो 1.37% की गिरावट दिखाता है. ट्रेडिंग के दौरान यह ₹434.95 तक पहुंच गया था. नीचे के स्तर पर थोड़ी खरीदारी जरूर हुई, लेकिन शेयर को संभलने में दिक्कत रही. यह खबर आने के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर दिखा और मार्केट में सतर्कता बढ़ गई. अब बैंक को यूनिवर्सल बैंकिंग के लिए दोबारा आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज़ मजबूत करनी होंगी.


RBI ने क्यों लौटाया आवेदन

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जून 2025 में यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. उस समय बैंक के एमडी और सीईओ अजय कंवल ने कहा था कि यह बैंक की  नेचुरल ग्रोथ  का हिस्सा है. उनका कहना था कि यूनिवर्सल बैंक बनने से बैंक की सेवाएं और पहुंच दोनों बढ़ेंगी. अब RBI ने यह आवेदन जरूरी नियम पूरे न होने के कारण वापस कर दिया. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि आवेदन इसलिए लौटा क्योंकि कुछ मानक पूरे नहीं हुए थे. इससे बैंक के यूनिवर्सल बैंक बनने की योजना को फिलहाल झटका लगा है.


बैंक की कमाई में गिरावट, NPA में हल्का सुधार

सितंबर 2025 की तिमाही में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की कमाई घटी है. बैंक का शुद्ध मुनाफा  Net Profit  तिमाही आधार पर 26.44% और सालाना आधार पर 22.48% घटकर ₹74.99 करोड़ रह गया. हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो 2.91% से घटकर 2.87% पर आ गया. यानी बैंक की लोन रिकवरी में थोड़ा सुधार हुआ है और खराब लोन का बोझ कम हुआ है.


शेयर का सफर और मौजूदा स्थिति

साल 2025 की शुरुआत में Jana Small Finance Bank का शेयर ₹364.00 पर था, जो साल का सबसे निचला स्तर था. इसके बाद यह 10 जून 2025 को बढ़कर ₹552.90 तक पहुंच गया, जो इसका साल का सबसे ऊंचा स्तर रहा. अब RBI के फैसले के बाद इसमें कमजोरी दिख रही है. IndMoney के अनुसार, बैंक के शेयर को कवर करने वाले दो एनालिस्ट्स में से एक ने  Buy  और दूसरे ने  Hold  रेटिंग दी है. इसका टारगेट प्राइस ₹510 से ₹580 के बीच बताया गया है. यानी मौजूदा कीमतों से इसमें थोड़ी बढ़त की संभावना है, लेकिन निवेशकों को सावधानी से कदम उठाना चाहिए.


यह भी पढ़ें – लॉकर चोरी पर अब बैंक देगा 100 गुना मुआवज़ा RBI के नए नियम से बड़ा झटका!



डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

2 thoughts on “जन बैंक को नहीं मिली RBI की मंजूरी, शेयर लुढ़के, मुनाफा घटा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *