₹2000 के गुलाबी नोट अब बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं, लेकिन आरबीआई की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. देश में अभी भी ₹5817 करोड़ के नोट लोगों के पास हैं, जो अब तक वापस नहीं आए हैं. आरबीआई के अनुसार, ₹3.56 लाख करोड़ में से लगभग ₹3.50 लाख करोड़ मूल्य के नोट बैंकों में लौट चुके हैं. यानी 98.37% रकम वापस आ चुकी है. लेकिन 1.63% अब भी बाकी है, यह वही ₹2000 के नोट हैं जिन्हें 2023 में क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद किया गया था. उस समय आरबीआई ने कहा था कि छोटे नोटों की उपलब्धता बढ़ने के बाद अब बड़े नोटों की जरूरत नहीं रह गई है.
नोटबंदी से ₹2000 के नोट तक की कहानी
8 नवंबर 2016 की रात देश में नोटबंदी का ऐलान हुआ. ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बंद कर दिए गए. अचानक पूरे देश में नकदी की कमी हो गई. इसी दौरान आरबीआई ने ₹2000 का नया गुलाबी नोट जारी किया महात्मा गांधी की तस्वीर वाला यह नोट देखते ही लोगों में लोकप्रिय हो गया शुरू में इससे बाजार में नकदी की दिक्कत खत्म हुई दुकानों में लेनदेन शुरू हुआ और एटीएम दोबारा चलने लगे लेकिन धीरे धीरे हालात बदले. छोटे नोटों की पर्याप्त उपलब्धता हो गई और ₹2000 का नोट धीरे धीरे कम इस्तेमाल होने लगा.
मई 2023 में बड़ा फैसला
मई 2023 में आरबीआई ने घोषणा की कि ₹2000 के नोट अब सर्कुलेशन में नहीं रहेंगे. 19 मई से यह नीति लागू कर दी गई. लोगों को यह नोट बैंक में बदलने या जमा करने की सुविधा दी गई थी जो अब खत्म हो चुकी है.
फिलहाल देशभर में सिर्फ 19 आरबीआई ऑफिस इन नोटों को स्वीकार कर रहे हैं. इनमें अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, चेन्नई, कोलकाता, नागपुर और पटना जैसे शहर शामिल हैं. अगर आपके पास ऐसे नोट हैं तो आप उन्हें नजदीकी पोस्ट ऑफिस में भी जमा कर सकते हैं. वहां से पैसे सीधे आपके बैंक खाते में जाएंगे.
अगर आपके पास भी ₹2000 का नोट है
आरबीआई ने साफ कहा है कि ₹2000 का नोट अब भी लीगल टेंडर है, यानी इसे खर्च किया जा सकता है. हालांकि इसे बदलने या बैंक में जमा करने की जगह अब सीमित है.
आरबीआई की सलाह है कि जिनके पास अभी भी गुलाबी नोट हैं, वे जल्द से जल्द इन्हें लौटा दें. देर करने पर यह नोट बेकार हो सकते हैं. 31 अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक ₹5817 करोड़ के नोट अब भी बाजार से बाहर हैं. अगर यह रकम अर्थव्यवस्था में होती, तो कई नए रोजगार और कारोबार चल सकते थे, आरबीआई का साफ है जितनी जल्दी हो सके इन नोटों को लौटा दें. यह केवल एक वित्तीय निर्णय नहीं बल्कि समय पर कदम उठाने की याद भी है. अगर आपकी अलमारी या जेब में अब भी कोई गुलाबी नोट छिपा है तो उसे तुरंत पोस्ट ऑफिस या आरबीआई ऑफिस में जमा कराएं.
यह भी पढ़ें – POMIS स्कीम 15 लाख तक जमा कर कमाएं हर महीने तय ब्याज जानिए कैसे खुलता है खाता





One thought on “₹5817 करोड़ के ₹2000 नोट अब भी बाजार से गायब, RBI का चौंकाने वाला खुलासा”