‘रिच डैड पुअर डैड’ के मशहूर लेखक और निवेशक रॉबर्ट किओसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है.उनका कहना है कि 2025 में दुनिया का सबसे बड़ा Financial Crash आ सकता है. यह झटका इतना बड़ा होगा कि लाखों लोगों की सेविंग्स (Savings) और रिटायरमेंट फंड्स खत्म हो सकते हैं. किओसाकी का मानना है कि दुनिया की सरकारें लगातार पैसा छाप रही हैं, जिससे पूरा सिस्टम कमजोर हो गया है. उन्होंने कहा कि अब वक्त है कागज़ के पैसे (Paper Money) से दूर रहने और असली वैल्यू वाले एसेट्स (Assets) जैसे Gold, Silver, Bitcoin और Ethereum में निवेश करने का.
कागज़ के पैसे में नहीं, असली चीज़ों में निवेश करो
किओसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा, “मैं सालों से कह रहा हूं, छपे हुए पैसे में सेविंग मत करो.असली चीज़ों में निवेश करो.” उनके मुताबिक बैंक अकाउंट में पैसा रखना अब समझदारी नहीं है, क्योंकि महंगाई (Inflation) धीरे-धीरे उस पैसे की कीमत घटा रही है.
यह भी पढ़ें – सिलिकॉन वैली छोड़ गांव लौटे श्रीधर वेम्बू, जिन्होंने साबित किया कि असली ताकत गांवों में बसती है!
किओसाकी का कहना है कि Silver और Ethereum सिर्फ वैल्यू स्टोर नहीं हैं, बल्कि इनका इंडस्ट्रियल इस्तेमाल (Industrial Use) भी होता है.इसलिए इनकी मांग बनी रहती है और ये लंबे समय तक मजबूत एसेट साबित हो सकते हैं. 78 साल के किओसाकी ने चेतावनी दी कि “बेबी बूमर्स” यानी 1950-60 के दशक में पैदा हुई पीढ़ी की रिटायरमेंट सेविंग्स पर बड़ा असर पड़ेगा. उन्होंने कहा, “कई लोग अपने बच्चों के घरों में रहने को मजबूर हो जाएंगे. यह दुखद है, लेकिन सच है.”
“रिच डैड्स प्रॉफेसी” की भविष्यवाणी हो सकती है सच
किओसाकी ने अपनी किताब ‘Rich Dad’s Prophecy’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई साल पहले ही इस Financial Crash की भविष्यवाणी की थी. उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार और सेंट्रल बैंक (Federal Reserve) ने हाल के सालों में जितना ज्यादा पैसा छापा है, उससे Financial System अंदर से कमजोर हो गया है. किओसाकी का मानना है कि प्रिंटेड मनी (Printed Money) असली संपत्ति नहीं है, क्योंकि इसकी सप्लाई अनलिमिटेड होती है. असली वैल्यू उन चीजों में है जिनकी सप्लाई लिमिटेड (Limited Supply) है और जिनका असली उपयोग है जैसे Gold और Silver.
किओसाकी पोर्टफोलियो ने दिया 2025 में जबरदस्त रिटर्न
Finbold Research की रिपोर्ट बताती है कि अगर किसी निवेशक ने किओसाकी का पोर्टफोलियो फॉलो किया होता, तो अब तक उसे करीब 40% का रिटर्न (Return) मिल चुका होता. 2025 में Silver ने 47.5%, Gold ने 43.06% और Bitcoin ने 21.17% का रिटर्न दिया है.ये आंकड़े डॉलर के आधार पर निकाले गए हैं. इन रिटर्न्स ने किओसाकी की बात को और मजबूत किया है कि असली ताकत उन्हीं चीजों में है जिनकी सप्लाई सीमित है और जिनकी वास्तविक जरूरत बनी रहती है.
यह भी पढ़ें – नोएल टाटा बनाम एन. चंद्रशेखरन कौन संभालेगा ₹26 लाख करोड़ का साम्राज्य?
कर्ज से बचो, वैल्यू में निवेश करो
रॉबर्ट किओसाकी का संदेश हमेशा साफ रहा है “कर्ज से दूर रहो, सिर्फ सेविंग पर भरोसा मत करो और असली संपत्ति को संभालो.” उनका मानना है कि जो लोग सिर्फ सेविंग्स अकाउंट (Savings Account) पर निर्भर हैं, वे सिस्टम के कंट्रोल में रहते हैं. जबकि जो लोग रियल एसेट्स (Real Assets) जैसे Gold, Silver, Bitcoin और Ethereum में निवेश करते हैं, वे सिस्टम से आजाद हो जाते हैं. उनका विश्वास है कि आने वाले सालों में यही सोच पूरी वित्तीय दुनिया (Financial World) की दिशा तय करेगी.
किओसाकी का सीधा संदेश है “नोट नहीं, वैल्यू खरीदो.”
डिस्क्लेमर: इस न्यूज़ में दी गई जानकारी रॉबर्ट कियोसाकी के बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है वास्तविक वित्तीय स्थिति या निवेश निर्णय पाठक के विवेक पर निर्भर करते हैं इस न्यूज़ में प्रयुक्त तस्वीरें AI तकनीक की सहायता से तैयार की गई हैं.




