भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते मामूली गिरावट देखने को मिली. पिछले चार हफ्तों से लगातार बढ़ रहा बाजार अब रुका है, शुक्रवार को Sensex और Nifty दोनों लाल निशान में बंद हुए Sensex 465.75 अंक या 0.55% गिरकर 83,938.71 पर बंद हुआ. Nifty 155.75 अंक यानी 0.60% गिरकर 25,722.10 पर आ गया. निवेशक मुनाफा कमा कर निकलते दिखे और विदेशी बाजारों से मिले मिले जुले संकेतों का भी असर रहा.
इंडस्ट्रियल आउटपुट में 4% की बढ़त
सितंबर 2025 में देश की इंडस्ट्रियल एक्टिविटी में बढ़त दर्ज हुई. इंडस्ट्रियल आउटपुट में 4% की तेज़ी आई, जिसका बड़ा कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर रहा, इस बीच अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की बैंक ने साफ कहा कि यह इस साल की आखिरी कटौती हो सकती है. इससे आगे ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम हो गई है.
FII की खरीदारी ने गिरावट को रोका
इस हफ्ते कई सेक्टरों में अलग अलग मूवमेंट देखने को मिला मेटल एनर्जी और रियल्टी शेयर अच्छे स्तर पर रहे, इन सेक्टरों में खरीदारी जारी रही दूसरी तरफ ऑटो, फार्मा और आईटी शेयरों में मुनाफा वसूली देखने को मिली पीएसयू बैंक शेयरों में भी तेजी रही. इन शेयरों में उछाल विदेशी निवेश सीमा बढ़ने की उम्मीद की वजह से आया दूसरी ओर मेटल शेयरों को अमेरिका चीन बातचीत में सुधार और चीन द्वारा स्टील उत्पादन कम करने के संकेत से फायदा मिला अक्टूबर में विदेशी निवेशक FII लगातार पैसे लगा रहे हैं, जिससे बाजार को नीचे जाने से सहारा मिला.
निफ्टी को 25,600 और 25,400 स्तर पर सपोर्ट
निफ्टी अभी 25,600 और 25,400 के स्तर पर सपोर्ट पा रहा है. ऊपर की तरफ 26,100 की रेंज में रुकावट दिख रही है. अब निवेशकों की नजर भारत अमेरिका के बीच ट्रेड अपडेट विदेशी बाजारों की चाल और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी आने वाले दिनों में कई बड़ी कंपनियां अपने रिज़ल्ट जारी करेंगी. पिछले चार हफ्तों की तेजी के बाद ये हल्की गिरावट सामान्य है. बड़ी गिरावट नहीं दिखी क्योंकि खरीदारी जारी रही, लंबे समय के निवेशक घबराएँ नहीं अच्छे शेयरों में धीरे धीरे निवेश जारी रखना बेहतर माना जा रहा है. बाजार अभी मजबूती के साथ चल रहा है और आने वाले डेटा और ग्लोबल संकेतों के आधार पर दिशा तय होगी.
यह भी पढ़ें – निफ्टी में फिर जोश या मुनाफा वसूली? इस हफ्ते बाजार का रुख क्या रहेगा
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




