श्री सीमेंट का मुनाफा 198% बढ़ा! निवेशकों के लिए ₹80 डिविडेंड का तोहफा

Shree Cement Q2 Results 2025 में 200% मुनाफा और ₹80 डिविडेंड

श्री सीमेंट लिमिटेड ने वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई सितंबर के शानदार नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 198% बढ़कर ₹277 करोड़ पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹93 करोड़ था. इस मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी ने अपने शेयर धारकों के लिए बड़ा तोहफा भी दिया है. कंपनी ने ₹80 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है.

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर 2025 तय की गई है और भुगतान 14 नवंबर 2025 को किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि बेहतर मांग और कुशल प्रबंधन ने इस तिमाही में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की जुलाई से सितंबर की तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹4,303 करोड़ हो गया. पिछले साल इसी अवधि में यह ₹3,727 करोड़ था. कंपनी ने बताया कि बिक्री वॉल्यूम में वृद्धि, प्रीमियम उत्पादों की मांग और वॉल्यूम से ज़्यादा वैल्यू की रणनीति की वजह से यह बढ़ोतरी संभव हुई कंपनी लगातार अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है. इसके साथ ही उसने उत्पादन और वितरण को और कुशल बनाने पर भी ध्यान दिया है.

EBITDA और खर्चों में बदलाव

इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 31% बढ़कर ₹1,008 करोड़ पहुंच गया. कुल खर्च भी 5% से ज्यादा बढ़कर ₹4,057 करोड़ रहा. कंपनी के मुताबिक, ऊंची मांग, स्थिर कीमतों और बेहतर लागत नियंत्रण ने इस नतीजे को मजबूत बनाया. कंपनी के प्रबंध निदेशक MD नीरज अखौरी ने कहा, सितंबर तिमाही के नतीजे हमारे बिजनेस की मजबूती और टीम की मेहनत का नतीजा हैं. लगातार बदलते बाजार के बावजूद हमने अपनी रणनीति पर टिके रहकर बेहतर प्रदर्शन किया है. हमारा लक्ष्य निरंतर इनोवेशन और अनुशासित कामकाज के जरिए शेयर धारकों का मूल्य बढ़ाना है.”

शेयरों का हाल

28 अक्टूबर को बीएसई पर श्री सीमेंट का शेयर ₹28,565 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 0.087% नीचे था. पिछले एक महीने में इसके शेयरों में करीब 4% की गिरावट आई है. हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 12% की तेजी देखी गई है. श्री सीमेंट के ये नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी ने मजबूत योजना और प्रबंधन के बल पर अच्छी ग्रोथ हासिल की है. बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और डिविडेंड घोषणा से निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और बढ़ा है.


यह भी पढ़ें – जन बैंक को नहीं मिली RBI की मंजूरी, शेयर लुढ़के, मुनाफा घटा!


डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

2 thoughts on “श्री सीमेंट का मुनाफा 198% बढ़ा! निवेशकों के लिए ₹80 डिविडेंड का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *