हरियाणा की मशहूर हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड Studds Accessories Limited अब शेयर बाजार में उतरने जा रही है. कंपनी का IPO Initial Public Offering 30 अक्टूबर से खुलेगा. यह हफ्ता निवेशकों के लिए खास रहेगा क्योंकि Orkla India और Lenskart Solutions के आईपीओ भी इसी दौरान आ रहे हैं.
आईपीओ की तारीखें और डिटेल
स्टड्स एक्सेसरीज का पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल OFS के तहत आएगा. इसका मतलब है कि इस आईपीओ से कंपनी को कोई सीधा पैसा नहीं मिलेगा. प्रमोटर्स और कुछ अन्य निवेशक अपने शेयर बेचेंगे. इस ऑफर के तहत 77.86 लाख शेयर बेचे जाएंगे. आईपीओ 29 अक्टूबर को एंकर निवेशकों के लिए खुलेगा और आम लोगों के लिए 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा. शेयरों का आवंटन 4 नवंबर को होगा और कंपनी 7 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी. फिलहाल प्राइस बैंड की घोषणा नहीं हुई है, जो सोमवार को जारी होने की उम्मीद है.
कंपनी के प्रमोटर्स और कारोबार
फरीदाबाद की इस कंपनी के प्रमोटर्स हैं मधु भूषण खुराना, उनके बेटे सिद्धार्थ भूषण खुराना और बेटी शिल्पा अरोड़ा. तीनों के पास कंपनी के 78.78% शेयर हैं, जबकि बाकी हिस्सेदारी आम निवेशकों और डीलरों के पास है. स्टड्स एक्सेसरीज भारत की प्रमुख हेलमेट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. इसके पास तीन बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनमें हर साल करीब 90 लाख हेलमेट बनाए जाते हैं.
कंपनी के प्रोडक्ट्स और विश्व में मौजूदगी
कंपनी के मुख्य ब्रांड Studds और SMK हैं. इन नामों से टू व्हीलर के लिए हेलमेट बेचे जाते हैं. इसके अलावा कंपनी लगेज बॉक्स, दस्ताने, हेलमेट लॉक, रेन सूट, राइडिंग जैकेट और आईवियर जैसे टू-व्हीलर एक्सेसरीज़ भी बनाती है. स्टड्स के हेलमेट की कीमतें ₹800 से ₹12,800 तक होती हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स न सिर्फ भारत में बल्कि 70 से ज्यादा देशों में भी बेचे जाते हैं. स्टड्स, अमेरिका की Jay Squared LLC कंपनी के लिए Daytona ब्रांड के तहत हेलमेट बनाती है. इसके अलावा यह O’Neal कंपनी के लिए भी हेलमेट तैयार करती है. इसके प्रोडक्ट्स यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भी लोकप्रिय हैं.
कंपनी की कमाई और हाल का प्रदर्शन
वर्ष 2024-25 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. स्टड्स एक्सेसरीज का मुनाफा 21.7% बढ़कर ₹69.6 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹57.2 करोड़ था. इसी अवधि में कंपनी की कमाई 10.4% बढ़कर ₹583.8 करोड़ हो गई. वर्ष 2025 की पहली तिमाही जून 2025 तक में कंपनी ने ₹149.2 करोड़ की आय पर ₹20.2 करोड़ का मुनाफा कमाया है. यह दिखाता है कि कंपनी लगातार अपनी ग्रोथ बनाए हुए है. मार्च 2025 में कंपनी ने SEBI Securities and Exchange Board of India के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया था. जुलाई में SEBI ने इसकी मंजूरी दे दी. इस आईपीओ को IIFL Capital Services और ICICI Securities मैनेज कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “Studds एक्सेसरीज IPO: अगले हफ्ते खुलेगा दरवाज़ा, हेलमेट किंग अब शेयर बाजार में करेगा धमाका!”