TCS ने दिया करारा जवाब! फेक साइबर अटैक रिपोर्ट के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल

TCS Share Price News 2025 – साइबर अटैक रिपोर्ट पर कंपनी की सफाई
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट को गलत बताते हुए TCS ने शेयरों में दिखाया दम


देश की बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) फिर से चर्चा में है. ब्रिटिश मीडिया में आई एक रिपोर्ट ने टीसीएस को साइबर हमले से जोड़ा, लेकिन कंपनी ने इसे गलत बताया. जब टीसीएस ने अपनी बात साफ की, तो शेयर बाजार में इसके शेयर ऊपर चढ़ गए और निवेशकों का भरोसा लौटा.


ब्रिटिश रिपोर्ट से मचा हंगामा

ब्रिटिश अखबार The Telegraph ने रिपोर्ट दी कि रिटेल कंपनी Marks & Spencer (M&S) ने एक साइबर अटैक के बाद टीसीएस के साथ करीब $100 मिलियन (लगभग ₹830 करोड़) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. रिपोर्ट में लिखा था कि यह फैसला टीसीएस की गलती की वजह से लिया गया.

रिपोर्ट था — “M&S ousts Indian outsourcer accused of £300m cyberattack failures”, यानी “M&S ने भारतीय कंपनी को साइबर हमले में नाकाम रहने पर हटाया”. लेकिन TCS ने इस रिपोर्ट को गलत बताया. कंपनी का कहना है कि इसमें दिए गए आंकड़े और दावे सच नहीं हैं.


TCS ने क्या कहा?

TCS ने रविवार देर रात स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि रिपोर्ट में बताए गए कॉन्ट्रैक्ट और साइबर अटैक का आपस में कोई संबंध नहीं है. कंपनी के मुताबिक, जिस सर्विस डेस्क कॉन्ट्रैक्ट की बात रिपोर्ट में की गई है, उसका टेंडर जनवरी 2025 में निकला था. एमएंडएस ने अप्रैल 2025 में हुए साइबर अटैक से पहले ही किसी और पार्टनर के साथ काम करने का फैसला कर लिया था.

TCS ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसके कुल कारोबार का सिर्फ एक छोटा हिस्सा था. कंपनी अब भी एमएंडएस के साथ कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. साइबर सिक्योरिटी के मुद्दे पर टीसीएस ने कहा कि उसने अपने सिस्टम की जांच की और कोई गड़बड़ी नहीं मिली. साथ ही बताया कि एमएंडएस की साइबर सिक्योरिटी सर्विस किसी दूसरे पार्टनर के जरिए संभाली जाती है, टीसीएस उसका हिस्सा नहीं है.

यह भी पढ़ें – निफ्टी में फिर जोश या मुनाफा वसूली? इस हफ्ते बाजार का रुख क्या रहेगा


शेयरों में आई तेजी

कंपनी की सफाई के बाद TCS Share Price में सोमवार को तेजी दिखी. बीएसई पर इसके शेयर 0.90% बढ़कर ₹3089.90 पर पहुंच गए. निवेशकों ने कंपनी तारीफ की और कहा कि इस तरह की साफ बात भरोसा बढ़ाती है.

पिछले साल 10 दिसंबर 2024 को टीसीएस का शेयर ₹4494.00 तक गया था, जो साल का सबसे ऊंचा स्तर था. इसके बाद अगले दस महीनों में यह गिरकर ₹2867.55 (1 अक्टूबर 2025) तक पहुंच गया, जो साल का सबसे निचला स्तर था.

अब कंपनी की सफाई और बाजार में बेहतर माहौल के चलते शेयरों में फिर से सुधार दिख रहा है. टीसीएस ने दिखा दिया कि गलत खबरों का जवाब सच्चाई से दिया जा सकता है. कंपनी ने अपनी साख बनाए रखी और निवेशकों का भरोसा दोबारा जीत लिया. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में TCS Share Price और कितना ऊपर जाता है.

डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *