एक तरफ जहां Gold Price में गिरावट जारी है वहीं Thangamayil Jewellery के शेयर ने निवेशकों को हैरान कर दिया है. दो दिनों में इस शेयर ने करीब 43% की तेजी दिखाई है. कंपनी के मजबूत नतीजों और रिकॉर्ड बिक्री के कारण यह स्टॉक अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.
दो दिन में शेयर ने किया कमाल
पिछले दो कारोबारी दिनों में Thangamayil Jewellery Ltd के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे तक यह शेयर 15.11% की बढ़त के साथ 2,996.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कुछ देर बाद इसमें तेजी और बढ़ी और यह 19% चढ़कर 3,093.30 रुपये पर पहुंच गया पिछले दो दिनों में इस शेयर ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि निवेशक हैरान हैं. खास बात यह है कि इसी समय Gold की कीमतें गिरती रही हैं. यानी सोना 0% रिटर्न दे रहा था लेकिन ज्वेलरी कंपनी का यह शेयर 43% का फायदा दे गया.
कंपनी के नतीजे और बिक्री ने बढ़ाया भरोसा
कंपनी ने सितंबर 2025 तिमाही में 58.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 17.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इस बार कंपनी की कुल आय 45% बढ़कर 1,711 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल यह 1,181 करोड़ रुपये थी.
Thangamayil Jewellery ने बताया कि अक्टूबर 2025 में उसका रेवेन्यू पहली बार 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया. यह 1,032 करोड़ रुपये रहा, जो अक्टूबर 2024 के 371 करोड़ रुपये से 178% ज्यादा है. कंपनी की ज्वेलरी बिक्री मात्रा भी बढ़ी है पिछले साल 432 किलो से बढ़कर इस साल 764 किलो तक पहुंच गई कंपनी के मुताबिक फेस्टिव सीजन और खुदरा खरीदारी में उछाल से बिक्री में बड़ा इजाफा हुआ है. ग्रामीण और छोटे शहरों में भी गहनों की डिमांड में अच्छी बढ़त देखने को मिली.
सोने की कीमतों में गिरावट जारी
जब Thangamayil Jewellery Share Price लगातार बढ़ रहा है, तब सोने के दाम नीचे जा रहे हैं. मंगलवार को दोपहर 2 बजे MCX Multi Commodity Exchange पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 500 रुपये गिरकर 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया सोमवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी.
सोने की इस कमजोरी की वजह डॉलर का स्थिर रहना और अमेरिका चीन के बीच तनाव में कमी बताई जा रही है. इसके कारण निवेशकों का रुझान शेयर बाजार की ओर बढ़ा है कई मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर कंपनी की बिक्री और मुनाफा ऐसे ही बढ़ते रहे तो थंगमायिल ज्वेलरी का शेयर आने वाले महीनों में और मजबूत हो सकता है. फिलहाल यह शेयर निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीद बन गया है.
यह भी पढ़ें – 100 रुपये से कम कीमत वाला NMDC शेयर बनेगा अगला मल्टीबैगर, जानें ब्रोकरेज का टारगेट!
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले




