भारत में पिछले दो दशकों में कई ऐसे निवेश हुए, जिन्होंने न केवल कंपनियों की किस्मत बदली बल्कि पूरे Indian Startup Ecosystem को नई दिशा दी. कुछ निवेश इतने दूरदर्शी थे कि उन्होंने भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की नींव रखी. आइए जानते हैं उन Top 5 Startup Investments in India के बारे में, जिन्होंने इतिहास रचा.

1. Flipkart में Accel Partners का निवेश बना भारत की VC क्रांति की शुरुआत
साल 2008 में Flipkart एक छोटी-सी टीम थी सिर्फ आठ सदस्य और कोई ऑफिस नहीं. सचिन और बिन्नी बंसल अपने बेंगलुरु वाले अपार्टमेंट से ही ऑर्डर संभालते थे.
उसी समय, दुनिया की बड़ी वेंचर कैपिटल फर्म Accel Partners ने फ्लिपकार्ट में 1 मिलियन डॉलर का निवेश किया. उस वक्त भारत में ई-कॉमर्स का कोई बड़ा उदाहरण नहीं था न डिजिटल पेमेंट्स आम थे.
यह निवेश भारत के स्टार्टअप इतिहास का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. एक्सेल के इस भरोसे के बाद टाइगर ग्लोबल जैसे बड़े इन्वेस्टर्स ने भी भारत की कंपनियों में रुचि दिखाई. एक्सेल ने आने वाले सालों में फ्लिपकार्ट में 60 से 80 मिलियन डॉलर तक लगाए और 2018 में Walmart द्वारा Flipkart के समय करीब 2 बिलियन डॉलर का रिटर्न पाया. यह निवेश सिर्फ मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि भारत के Venture Capital Industry की नींव रखने वाला साबित हुआ.
यह भी पढ़ें – Blinkit और Zepto की मुश्किलें बढ़ीं: Amazon और Flipkart आ गए सुपरफास्ट डिलीवरी के साथ!

2. Info Edge और Zomato की साझेदारी बनी भारतीय टेक सेक्टर की मिसाल
साल 2010 में Info Edge के संस्थापक Sanjeev Bikhchandani ने एक छोटी वेबसाइट “Foodie Bay” में निवेश किया. उन्होंने कंपनी को सलाह दी कि नाम बदलकर कुछ नया रखें और इस तरह Zomato की शुरुआत हुई. उस वक्त कई निवेशकों को लगता था कि भारत में Food Delivery Market बहुत छोटा है, लेकिन संजीव ने अलग सोच दिखाई.
उन्होंने शुरुआती दौर में ही 1 मिलियन डॉलर (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का निवेश किया. बाद में उन्होंने हर राउंड में फंडिंग बढ़ाई 2013 तक उनका निवेश 86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और Info Edge कंपनी का सबसे बड़ा शेयर होल्डर बन गया.
Zomato के IPO के वक्त Info Edge ने करीब 3,000 करोड़ रुपये का हिस्सा बेचकर भी कंपनी में 15% हिस्सेदारी बनाए रखी. आज Zomato की Valuation 33 Billion Dollar है और Info Edge का हिस्सा लगभग 37,000 करोड़ रुपये का है यानी करीब 272 गुना रिटर्न.
यह भी पढ़ें – भारत बन रहा है ग्लोबल स्टार्टअप हब जानिए कैसे सरकारी स्कीम्स दे रही हैं नई रफ्तार

3. Ola में Anupam Mittal का शुरुआती निवेश बना Ride-Hailing सेक्टर की नींव
2011 में Anupam Mittal ने 25 साल के भावेश अग्रवाल से बात की और Ola में 30 लाख रुपये का शुरुआती निवेश किया. शुरुआत में उन्हें यह आइडिया ज्यादा खास नहीं लगा था, लेकिन दिल्ली में टैक्सी बुकिंग की मुश्किल ने उन्हें सोच बदलने पर मजबूर किया.
उनके इस निवेश के बाद कुछ ही महीनों में Tiger Global ने कंपनी में Series-A राउंड में 3.87 मिलियन डॉलर का निवेश किया. Ola ने भारत में Ride-Hailing Industry की शुरुआत की और कुछ ही सालों में करोड़ों यूज़र्स तक पहुंची.
अनुपम मित्तल ने अपनी हिस्सेदारी बेची और सैकड़ों करोड़ रुपये कमाए. उनका कुल फायदा करीब 1,500 गुना माना जाता है जो भारतीय स्टार्टअप इतिहास का एक रिकॉर्ड है.
यह भी पढ़ें – Zeppto की $500M फंडिंग! वैल्यू पहुंची $7B, लेकिन Blinket और Swiggy से कड़ी टक्कर

5. Hero MotoCorp और Ather Energy की साझेदारी ने EV सेक्टर को नई रफ्तार दी
2013 में IIT मद्रास से शुरू हुई Ather Energy ने 2016 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S340 पेश किया. उसी साल Hero MotoCorp के सीईओ Pawan Munjal ने कंपनी में 180 करोड़ रुपये का निवेश किया और 26% हिस्सेदारी खरीदी.
यह निवेश सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि एक Strategic Partnership थी. Hero ने Ather को बड़े स्तर पर उत्पादन और मार्केटिंग में मदद की. आज Ather Energy की वैल्यू करीब 2 Billion Dollar है और Hero की हिस्सेदारी 40% है, जिसकी कीमत करीब 7,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है. इस साझेदारी ने भारत में EV Ecosystem को मज़बूती दी और दिखाया कि कंपनियां भी नए दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं.
इन पाँच निवेशों ने दिखाया कि सही समय पर लिया गया फैसला किसी भी स्टार्टअप की दिशा और भारत की इंडस्ट्री दोनों बदल सकता है. Flipkart, Zomato, Ola, Urban Company और Ather Energy जैसे ब्रांड्स आज भारत के डिजिटल भविष्य की पहचान हैं. इनके पीछे खड़े निवेशकों की दूरदर्शिता ने भारत को एक नई उद्यमशील अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ाया है.





2 thoughts on “भारत के टॉप 5 स्टार्टअप निवेश, जिन्होंने इंडियन स्टार्टअप दुनिया को बदल दिया”