Vodafone Idea के शेयरों में 3 दिन में 18% की गिरावट, Supreme Court के फैसले से बढ़ी चिंता!

Vodafone Idea शेयर में गिरावट और ब्रोकरेज रिपोर्ट अपडेट
Vodafone Idea के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा 32% और टूट सकता है भाव


Vodafone Idea के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है. कंपनी का शेयर तीन दिनों में करीब 18% नीचे आ चुका है. ब्रोकरेज फर्म MK Global ने इस टेलीकॉम कंपनी पर SELL की रेटिंग दी है और कहा है कि स्टॉक में अभी भी 32% और गिरावट आ सकती है. सुप्रीम कोर्ट के हाल के आदेश के बाद कंपनी पर दबाव और बढ़ गया है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शेयर में भारी गिरावट

गुरुवार को Vodafone Idea Share करीब 7% टूटकर 8.7 रुपये पर बंद हुआ. 27 अक्टूबर को यह शेयर 10.6 रुपये तक गया था, लेकिन सिर्फ तीन दिनों में ही यह करीब 18% नीचे आ गया. शेयर में गिरावट की वजह AGR (Adjusted Gross Revenue) केस से जुड़ी नई जानकारी है. सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को केवल 9450 करोड़ रुपये के एडिशनल AGR पर राहत दी है, जबकि 83400 करोड़ रुपये के पुराने AGR बकाए में कोई राहत नहीं दी गई. कंपनी ने कोर्ट में कहा है कि अगर पुराने AGR बकाए में राहत नहीं मिली तो वह FY26 तक ही काम चला पाएगी. इस बयान के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और शेयर में 30 अक्टूबर को लगभग 7% की गिरावट दर्ज की गई.

MK Global ने तय किया 6 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म MK Global ने Vodafone Idea के शेयर पर SELL की रेटिंग जारी रखी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर का मौजूदा दाम बहुत ज्यादा है और कंपनी की वित्तीय हालत कमजोर है. ब्रोकरेज ने 6 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा 8.7 रुपये के मुकाबले करीब 32% नीचे है. कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 10.6 रुपये और लो 6.12 रुपये रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर AGR बकाए पर राहत मिल भी जाए, तो भी कंपनी पर 1.18 लाख करोड़ रुपये का कर्ज रहेगा. AGR जोड़ने के बाद कुल कर्ज 1.96 लाख करोड़ रुपये हो जाता है. FY25 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सिर्फ 92 बिलियन रुपये रहा. कर्ज और कमजोर कमाई की वजह से कंपनी पर आर्थिक दबाव बना हुआ है. सरकार की ओर से किसी बड़े कदम का इंतजार है जो कंपनी के भविष्य को तय कर सकता है.

सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, 60 लाख से ज्यादा छोटे निवेशकों ने Vodafone Idea में पैसा लगाया है. इनकी हिस्सेदारी करीब 4.64% है. 27 अक्टूबर को जब शेयर अपने साल के उच्च स्तर पर था, तब कई निवेशकों ने खरीदारी की थी, लेकिन अब शेयर की कीमत घटने से वे नुकसान में हैं. कंपनी पर एक तरफ AGR का बोझ है और दूसरी तरफ भारी कर्ज का दबाव. साथ ही जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों से कड़ी मार्कट रेस का सामना भी करना पड़ रहा है Vodafone Idea के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है अपने कर्ज को कम करना और नए निवेश लाना. अगर कंपनी आने वाले महीनों में ठोस कदम उठाती है तो उसे कुछ राहत मिल सकती है.

कंपनी के सामने बड़ा संकट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद Vodafone Idea की स्थिति और कमजोर हो गई है. कंपनी को भारी कर्ज, AGR बकाया और घटते मुनाफे के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अगर कंपनी को सरकार से मदद या राहत नहीं मिलती, तो आने वाले समय में इसके लिए टिके रहना और मुश्किल हो सकता है. फिलहाल Vodafone Idea को अपनी रणनीति दोबारा बनानी होगी. कंपनी को नेटवर्क सुधार, ग्राहक सेवा और नए निवेश पर ध्यान देना होगा ताकि वह फिर से मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत कर सके.

यह भी पढ़ें – जन बैंक को नहीं मिली RBI की मंजूरी, शेयर लुढ़के, मुनाफा घटा!


डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक शेयर मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *