क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने हाल ही में दो बड़ी अपडेट्स की घोषणा की है. दिवाली के मौके पर यह खबर आई कि प्लेटफॉर्म रीस्टार्ट होने वाला है और यूज़र्स को उनके फंसे हुए पैसे रिफंड किए जाएंगे. इस अपडेट में टोकन स्वैप, मर्जिंग, रिब्रांडिंग और डीलिस्टिंग की पूरी जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं कि WazirX यूज़र्स के लिए क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं और अपने बैलेंस को कैसे चेक किया जा सकता है.
WazirX का रीस्टार्ट और यूज़र रिफंड प्रक्रिया
WazirX ने बताया कि प्लेटफॉर्म जल्द ही रीस्टार्ट होगा. इसके साथ ही यूज़र्स को उनके बैलेंस और टोकन्स की वैल्यू भी दिखाई जाएगी. पुराने बैलेंस को WazirX के फंड सेक्शन में जाकर देखा जा सकता है. यहाँ “18 जुलाई 2024 बैलेंस” पर क्लिक करने से पता चलेगा कि आपको कितने टोकन्स और कितनी राशि USD में मिल रही है. रिफंड प्रक्रिया के तहत यूज़र्स को कुल बैलेंस का लगभग 85% हिस्सा USD में मिलेगा. बाकी रकम WRX या अन्य टोकन्स के रूप में दी जाएगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी यूज़र्स अपने पैसे सुरक्षित रूप से पा सकें.
यह भी पढ़ें – क्रिप्टो मार्केट में हलचल XRP और SOL में फिर दिखी तेज़ रफ्तार
टोकन स्वैप, मर्ज और रिब्रांड की पूरी लिस्ट
पिछले डेढ़ साल में कई टोकन्स WazirX पर स्वैप, मर्ज या रिब्रांड हो चुके हैं. एक्सचेंज ने इन बदलावों की पूरी लिस्ट और रेशियो भी जारी की है. कुछ मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
| (Old Token) | (New Token) | (Ratio) |
| FTM | Sonic (S) | 1:1 |
| Clay | Kaya (KIA) | 1:1 |
| Matic | POL | 1:1 |
| Maker (MKR) | Sky | 1:24,000 |
| Omni | NOM | 1:75 |
| Galaxy (GAL) | G | 1:60 |
| LoKA | A2G | 1:20 |
ज्यादातर टोकन्स 1:1 रेशियो में एक्सचेंज होंगे. कुछ टोकन्स का रेशियो थोड़ा अधिक रखा गया है. इस लिस्ट से यूज़र्स जान पाएंगे कि पुराने टोकन्स के
डीलिस्टिंग और विदड्रॉल की जानकारी
WazirX ने यह भी बताया कि कुछ टोकन्स डीलिस्ट कर दिए गए हैं. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ये टोकन्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स और नेटवर्क स्टेबिलिटी पर खरे नहीं उतरे. डीलिस्ट हुए टोकन्स में शामिल हैं: Stacks, Gifto, BurgerSwap, Cream Finance, PlayDapp, Linear (LINA) और अन्य. यूज़र्स को इन टोकन्स के विदड्रॉल के लिए 28 अक्टूबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक का समय मिलेगा. इस दौरान यूज़र्स इन टोकन्स को किसी अन्य वॉलेट या एक्सचेंज पर ट्रांसफर कर सकते हैं. डीलिस्टिंग के मुख्य कारण हैं: नेटवर्क और स्मार्ट कांट्रैक्ट की अस्थिरता, कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और कम पब्लिक कम्युनिकेशन, अनएथिकल या फ्रॉडलेंट गतिविधियाँ. इससे यह सुनिश्चित होता है कि WazirX पर केवल सुरक्षित और भरोसेमंद टोकन्स ही उपलब्ध रहें.
यह भी पढ़ें – Crypto Crash 2025: बिटकॉइन 106K डॉलर से नीचे, निवेशकों में मचा हड़कंप!
अपने बैलेंस और रिफंड स्टेटस को कैसे चेक करें
WazirX प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स अपने एक्चुअल बैलेंस को आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए फंड्स सेक्शन में जाकर 18 जुलाई 2024 बैलेंस या रीबैलेंसिंग कंप्लीटेड विकल्प पर क्लिक करें. यहां यूज़र्स को यह जानकारी मिलेगी: कौन से टोकन्स मिल रहे हैं और उनकी USD वैल्यू, कितना बैलेंस WRX में, कितना USD में और कितना अन्य टोकन्स में मिलेगा, सभी टोकन्स और उनके स्वैप/रिब्रांड रेशियो की स्पष्ट जानकारी. इस अपडेट के अनुसार अगले 5–10 दिनों में यूज़र्स को उनका पूरा रिफंड अमाउंट मिल जाएगा. हालांकि, प्लेटफॉर्म अभी निर्माणाधीन है और पुराने प्राइसिंग डेटा दिखा रहा है.
डिस्क्लेमर – इस न्यूज में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है. द प्रोफिट नेस्ट किसी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देता है और ना ही लेखक क्रिप्टो मार्केट निवेश करने की सलाह देता है शेयर बाजार जोखिम के अधीन है निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से परामर्श अवश्य लें इस ले





One thought on “WazirX रीस्टार्ट अलर्ट: अपना रिफंड और टोकन्स अभी क्लेम करें”