वाइट हाउस इस बार दिवाली की रोशनी से जगमगा उठा. दीपों और रंगोली से सजा साउथ लॉन देखकर माहौल उत्सव जैसा लग रहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत के लोगों को मेरी तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं लेकिन इसी बीच उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिसने भारत और अमेरिका दोनों देशों में चर्चा छेड़ दी ट्रंप ने कहा कि दिवाली अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, यह त्योहार परिवारों और दोस्तों को जोड़ने का समय है. इसी मौके पर कई भारतीय अमेरिकी अधिकारी और कारोबारी भी मौजूद थे.
मोदी ट्रंप बातचीत के दावे से मचा बवाल
ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में शानदार बातचीत हुई उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने trade और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की. ट्रंप ने आगे जोड़ा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को उन्होंने trade deal के ज़रिए रोक लिया उनके मुताबिक दोनों देश परमाणु शक्तियां हैं. जब तनाव बढ़ा तो मैंने दोनों को कॉल किया और कहा कि अगर युद्ध हुआ तो व्यापार नहीं होगा 24 घंटे के अंदर हालात शांत हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी tariff policy ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया है.
यह भी पढ़ें – ट्रंप बोले: “मोदी महान नेता हैं” भारत-अमेरिका रिश्तों में नया मोड़!
भारत ने ट्रंप के दावे को बताया झूठा
भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस बयान को पूरी तरह गलत बताया मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हाल में कोई फोन कॉल नहीं हुई. यानी ट्रंप का यह दावा सिर्फ बयानबाज़ी है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो. एक हफ्ते पहले भी उन्होंने कहा था कि मोदी ने उनसे तेल के मुद्दे पर बात की थी, जिसे भारत ने झूठा बताया था. लगातार ऐसे बयानों से दोनों देशों के रिश्तों में कूटनीतिक असहजता बढ़ती दिख रही है.
व्यापार और रणनीति में बढ़ती दूरी
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत अमेरिका के बीच trade tension बढ़ा हुआ है. रूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैक्स लगा दिया, जिससे कुल टैक्स लगभग 50% तक पहुंच गया है. ट्रंप का कहना है कि यह कदम trade diplomacy का हिस्सा है. रूस यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों देशों के रुख में फर्क साफ दिखता है. भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है, जबकि अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से दूरी बनाए. ऐसे में दिवाली जैसे त्योहार पर ट्रंप का बयान सिर्फ शुभकामना नहीं, बल्कि एक नई diplomatic twist लेकर आया है.
वाइट हाउस की इस दिवाली ने दोस्ती की जगह राजनीति की चर्चा को जन्म दिया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मोदी से बात की और युद्ध टाल दिया, जबकि भारत ने इस दावे को सिरे से नकार दिया. अब सवाल यही है कि क्या यह ट्रंप की राजनीतिक रणनीति है या अमेरिका की नई विदेश नीति का संकेत जो भी हो, इस बार वाइट हाउस की दिवाली ने भारत अमेरिका रिश्तों में एक नई trade light जला दी है जो आगे आने वाले दिनों में इन दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय कर सकती है.
यह भी पढ़ें – यूक्रेन-यूएस बैठक: युद्ध विराम की उम्मीद, लेकिन समाधान अभी दूर





One thought on “वाइट हाउस की दिवाली पर ट्रंप का बयान, भारत अमेरिका रिश्तों में नई हलचल”